---विज्ञापन---
Ramayana में पहले ही सीन में दिखेगा रावण का तांडव! यश की एंट्री देख उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, फिल्म को लेकर हर दिन नए अपडेट्स आ रहे हैं, हाल ही में सामने आई जानकारी ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं, क्योंकि हमने अबतक जैसे 'रामायण' की शुरुआत देखी है, नीतेश तिवारी की 'रामायण' इससे थोड़ी अगल होगी आइए जानते हैं, ऐसा क्यों कहा जा रहा है?
दरअसल, फिल्म के ओपनिंग सीन को लेकर जो जानकारी आई है, उसने एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी इस फिल्म को एक अलग ही अंदाज में दर्शकों के बीच लाने की तैयारियों में हैं. आमतौर पर 'रामायण' की शुरुआत भगवान श्रीराम की कहानी से होती है, लेकिन इस बार मेकर्स ने एक बिल्कुल नया तरीका चुना है.
खबरों के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत भगवान श्रीराम नहीं, बल्कि रावण से होगी. जी हां, यश यानी रावण का पहला ही सीन इतना ग्रैंड और पावरफुल होगा, कि दर्शक शुरुआत से ही स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे. ओपनिंग सीन में दिखाया जाएगा रावण और उसके सौतेले भाई कुबेर के बीच जबरदस्त युद्ध.
ये लड़ाई कैलाश पर्वत के पास होती है, जहां रावण अपनी ताकत के दम पर कुबेर को हराकर लंका पर कब्जा कर लेता है. यही नहीं, जीत के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं होता और वो कुबेर का पीछा करते हुए, अलकापुरी तक पहुंच जाता है. इस पूरे सीक्वेंस को फिल्म का सबसे भव्य और विजुअली शानदार हिस्सा बताया जा रहा है.
मेकर्स का मानना है, कि फिल्म की शुरुआत अगर इतनी दमदार होगी, तो दर्शक कहानी से तुरंत जुड़ जाएंगे. दिलचस्प बात ये है, कि फिल्म के शुरुआती हिस्से में रणबीर कपूर यानी भगवान राम की एंट्री नहीं दिखाई जाएगी. इससे कहानी में सस्पेंस और भी बढ़ जाएगा और दर्शकों की एक्साइटमेंट बनी रहेगी.
स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म में साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी, जबकि सनी देओल हनुमान और रवि दूबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.
खास बात ये है, कि इसे आईमैक्स फॉर्मेट में ग्लोबली रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका स्केल और भी बड़ा नजर आएगा. बहरहाल, 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक विजुअल स्पेक्टेकल बनने जा रही है, जिसकी शुरुआत ही रावण के खौफनाक और दमदार अवतार से होगी.