---विज्ञापन---
Netflix पर रिलीज होते ही नंबर-1 बनी 1 घंटे 55 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देखकर उड़ जाएंगे होश
Netflix Tranding Top Film: अगर आप भी ओटीटी पर एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म या सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी कहानी और किरदार दोनों ही एकदम नए और दिलचस्प हैं.
Netflix Tranding Top Film: अगर आप भी ओटीटी पर एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म या सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी कहानी और किरदार दोनों ही एकदम नए और दिलचस्प हैं. इस फिल्म की कहानी इतनी ज्यादा इंगेजिंग है कि एक बार शुरू करने के बाद आप इसे खत्म किए बिना बीच में नहीं छोड़ सकते हैं. इसके अलावा, मूवी का क्लाइमेक्स देखने के बाद आपके होश ही उड़ जाएंगे. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में विस्तार से बताते हैं.
क्या है फिल्म का नाम?
हम जिस एक्शन थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, तापसी पन्नू की नई फिल्म 'गांधारी' है. ये फिल्म आज ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. ओटीटी पर आते ही ये फिल्म नंबर-1 बन गई. इस फिल्म ने अपने साथ ही रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' को भी पीछे छोड़ दिया है.
क्या है फिल्म की कहानी?
देवाशीष मखीजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गांधारी' एक ऐसी मां की कहानी है, जो किडनैप हुई अपनी बेटी को पूरे शहर में पागलों की तरह ढूंढती है. इस दौरान उसका सामना कई बड़े और खूंखार गुंडों से होता है. फिल्म की कहानी और इसका थ्रिल आपको आखिर तक अपने साथ बांधकर रखता है.
दिलचस्प है कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत जॉयपुरा नाम के एक कस्बे से होती है, जहां हर कोई भेष बदलकर रहता है. इस कस्बे में ट्रेन से सफर करते हुए बानी (तापसी पन्नू) की बेटी मिष्टी को कुछ लोग किडनैप कर लेते हैं. अपनी बेटी को बचाने के लिए बानी पूरी निडरता और साहस के साथ लड़ती है. इस दौरान उसे कई रहस्यों, धोखे और हिंसा का सामना करना पड़ता है.
फिल्म की कास्ट
फिल्म में अपनी बेटी को ढूंढते हुए बानी अंधी भी हो जाती है. कहानी के इसी हिस्से के आधार पर इस मूवी का नाम 'गांधारी' रखा गया है. इस फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा, इश्वक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना की अहम भूमिका है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.