---विज्ञापन---
Netflix की 5 धांसू फिल्में, जिनके क्राइम सस्पेंस के आगे फीकी लगेगी दृश्यम
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो हर सप्ताह नई फिल्में रिलीज होती हैं. हालांकि आज हम नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपने शानदार सस्पेंस, थ्रिलर के लिए जानी जाती हैं. इन मूवीज की कहानियां न सिर्फ क्रिटिक्स को बल्कि दर्शकों को भी खूब पसंद आई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
जाने जान
लिस्ट में पहला नाम करीना कपूर स्टारर फिल्म 'जाने जान' है, जो कि 2023 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक सिंगल मदर के बारे में है, जिसकी बेटी जाने अनजाने में अपने पिता का मर्डर कर देती है और इसे छुपाने में उनका पड़ोसी मदद करता है. जो कि पेशे से एक मैथ्स टीचर है. फिल्म में करीना के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत नजर आए हैं.
सेक्टर 36
'सेक्टर 36' साल 2024 की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों में से एक है. विक्रांत मैसी स्टारर यह मूवी एक असल घटना पर आधारित है. इस मूवी में निठारी हत्याकांड के बारे में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स आस-पास के इलाके के छोटे बच्चों का कत्ल, रेप करता है. इस मूवी का हर सीन आपको हैरान कर देगा.
बदला
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'बदला' भी लिस्ट में शामिल है. 2019 की यह फिल्म एक बिजनेसमैन के बारे में है, जिसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है और इस बीच वह उसका मर्डर कर देती है. हालांकि जब इसको लेकर कोर्ट केस होता है, तब वह बुरी तरह से फंस जाती है. फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आई हैं.
रात अकेली है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'रात अकेली है' साल 2020 की फिल्म है, जो कि एक मिस्ट्री थ्रिलर है. यह फिल्म एक पुलिस ऑफिसर जटिल यादव के बारे में है, जो एक अमीर शख्स की हत्या की जांच करता है.
महाराजा
आखिर में हम बात करेंगे विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'महाराजा' की. जो कि 2024 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक नाई के बारे में है, जिसके घर से एक डस्टबिन चोरी होता है. हालांकि आखिर में राज खुलता है कि उसकी बेटी के साथ एक भयानक हादसा होता है. इस मूवी की एंडिंग चौंकाने वाली है.