Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

छात्रों से घर लौटने की अपील करना सलमान खान को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल; फैंस ने किया बचाव

---विज्ञापन---

Salman Khan Student Protest: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि छात्र आंदोलन को लेकर की गई अपील है. सलमान ने नीट पेपर लीक मामले पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्रों से घर लौटने और आंदोलन खत्म करने की सलाह दी. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. जहां कुछ लोगों ने उनकी बात का विरोध किया, वहीं उनके फैंस खुलकर समर्थन में उतर आए.

सलमान खान की स्टूडेंट्स से अपील

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह 'बीइंग ह्यूमन' का मग पकड़े नजर आए. इसके साथ उन्होंने लिखा कि पढ़ाई और छात्रों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस मामले पर अपनी बात रख चुके हैं और उन्हें भरोसा है कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. ऐसे में छात्रों को अपने माता-पिता के पास सुरक्षित घर लौट जाना चाहिए.

---Advertisement---

पोस्ट में कही ये बात

अपने पोस्ट में सलमान ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी जिक्र किया. उन्होंने वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए लिखा कि अब इसे ज्यादा आगे न बढ़ाएं. अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो उसी जज्बे के साथ फिर आवाज उठाई जा सकती है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर चाहें तो वह अपने घर से खाना भी भिजवा सकते हैं.

ट्रोलर्स के निशाने पर 'भाईजान'

हालांकि, सलमान का यह पोस्ट कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया. कुछ लोगों ने दावा किया कि अभिनेता पर राजनीतिक दबाव है. एक यूजर ने लिखा कि 'भाई को राजनीतिक रूप से हाईजैक कर लिया गया है.' वहीं एक अन्य यूजर ने उनके पोस्ट की तुलना उनकी हालिया फिल्मों से करते हुए तंज कसा. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि छात्रों और उनके परिवारों की परेशानियों को समझना इतना आसान नहीं है.

---Advertisement---

फैंस का मिल रहा सलमान को समर्थन

दूसरी ओर, सलमान के फैंस उनके समर्थन में उतर आए. कई लोगों ने कहा कि अभिनेता ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी राय रखी है. कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'भाई ने बोला करने का, तो करने का.'

अब आगे क्या होगा ?

बता दें, कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया है. इसके बाद सलमान का पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लेकर बहस छिड़ गई. फिलहाल, सलमान की इस अपील पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है.

---Advertisement---
First published on: Jul 24, 2026 11:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola