---विज्ञापन---
‘आज मेरी मौत का तमाशा…’ से ‘कंट्रोल उदय…’ तक, बच्चे-बच्चे की जुबान पर हैं नाना पाटेकर के ये दमदार डायलॉग्स
Nana Patekar Famous Iconic Dialogues: बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के वो 6 आइकॉनिक डायलॉग्स, जो देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर हैं.
Nana Patekar Famous Iconic Dialogues: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. आज यानी 8 अक्टूबर की सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. नाना पाटेकर का निधन हिंदी सिनेमा के उस दौर का अंत है, जिसमें डायलॉग्स सिर्फ बोले ही नहीं जाते थे, बल्कि महसूस भी किए जाते थे. बात जब डायलॉग डिलीवरी की हो, तो नाना पाटेकर टॉप एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं. चलिए आपको नाना पाटेकर के उन 6 आइकॉनिक डायलॉग्स के बारे में बताते हैं, जो आज भी देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर हैं.
आ गए मेरी मौत का तमाशा...
जब भी नाना पाटेकर के आइकॉनिक डायलॉग्स की बात होती है, साल 1994 में आई फिल्म 'क्रांतिवीर' का ये डायलॉग हमेशा याद किया जाता है. फिल्म में नाना पाटेकर अपनी फांसी की सजा कबूल करने से पहले समाज के लोगों पर तंज कसते हुए कहते हैं, 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने?'
'एक मच्छर...'
साल 1997 में आई एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म 'यशवंत' में नाना पाटेकर द्वारा बोला गया डायलॉग 'एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है' आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.
'समझो मर गया...'
फिल्म 'यशवंत' में ही नाना पाटेकर का एक और डायलॉग है, जो काफी पॉपुलर है. इसमें वह कहते हैं, 'जिस दिन डर गया, समझो मर गया.'
'कैसे बताऊं मैं...'
साल 1998 में आई फिल्म 'वजूद' में लोगों को नाना पाटेकर का एक अलग ही रूप देखने को मिला. फिल्म में वह माधुरी दीक्षित के प्यार में पागल नजर आते हैं. इसमें वह माधुरी से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहते हैं, 'कैसे बताऊं मैं तुम्हें, तुम मेरे लिए कौन हो.'
'कंट्रोल उदय...'
साल 2007 में आई हिट फिल्म 'वेलकम' में नाना पाटेकर ने उदय शेट्टी का किरदार निभाकर सभी को खूब हंसाया. इस फिल्म के उनके कई डायलॉग्स आज मीम मटेरियल बन चुके हैं. इनमें 'कंट्रोल उदय...' और 'भगवान का दिया हुआ सब कुछ है, दौलत है, शोहरत है, इज्जत है' जैसे डायलॉग्स शामिल हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.