---विज्ञापन---
शराब के कारखाने के पास बीता बचपन, 13 की उम्र में मां को खोया, बर्तन मांजकर पाला खुद को… आज है इंडस्ट्री का टॉप एंटरटेनर
चमक-दमक से भरी इस इंडस्ट्री में कई कहानियां ऐसी छिपी हैं, जो सामने आई हैं, तो लोगों के होश उड़ जाते हैं, इन्हें में से एक कहानी इस एंटरटेनर की है, जिसने बेहद संघर्ष में अपना बचपन गुजारा, कम उम्र में मां का साथ छूट जाना, फिर जंदगी की थपेड़े खाकर एक ऐसी पहचान बनाना जो किसी के लिए भी आसान हो, आइए जानते हैं, वो कौन है?
ये सितारा आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, जिसका बचपन ऐसे माहौल में बीता, जहां घर के पास अवैध शराब का कारोबार हुआ करता था, और हर दिन डर व झगड़े का माहौल रहता था. महज 13 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया, जिसके बाद जिंदगी ने अचानक करवट ले ली.
परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई और पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी. छोटी उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया. कभी घंटों मेहनत, तो कभी बर्तन मांजकर गुजारा किया. मुंबई पहुंचने के बाद तो पहले ही दिन उन्होंने सिर्फ 60 रुपये कमाने के लिए बर्तन धोए, और ये सब खुद उस शख्स ने कहे, जिसका नाम है मुनव्वर फारुकी है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए, बताया कि उनके आसपास का माहौल बेहद खराब था. उन्होंने कहा कि शराब और हिंसा को करीब से देखने के कारण उन्होंने कभी नशे को हाथ नहीं लगाया. ये एक्सपीरियंस उनके लिए एक सीख बन गया.
धीरे-धीरे उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा, और अपनी अलग पहचान बनाई. साल 2020 में उनका वीडियो 'पॉलिटिक्स इन इंडिया' वायरल हुआ–था. जिसने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई. हालांकि, उनका सफर विवादों से भी भरा रहा.
2021 में एक शो के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई थी. रियलिटी शो ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी. 'बिग बॉस 17' जीतकर उन्होंने खुद को साबित किया, वहीं लॉकअप का खिताब भी अपने नाम किया.
इन जीतों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. अब मुनव्वर एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं. हाल ही में वो वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' में नजर आए, जिसे दर्शकों से ममिलेजुले रिएक्शन्स मिले. पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 2024 में महजबीन कोटवाला से शादी की.
आज वो एक खुशहाल परिवार के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं. बहरहाल, संघर्षों से भरी इस कहानी ने ये साबित कर दिया, कि अगर हौसले मजबूत हों, तो मुश्किल हालात भी आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने से नहीं रोक सकते.