---विज्ञापन---
सूरज नांबियार से तलाक की अफवाहों के बीच ये किस पर प्यार लुटा रहीं मौनी रॉय? पोस्ट शेयर कर बोलीं- मुसीबत आए या खुशियां…
Mouni Roy Divorce Rumours: टीवी की 'नागिन' यानी मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते कुछ दिनों से उनके और पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं. दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. इतना ही नहीं, खबरें ये भी आ रहीं हैं, कि दोनों का तलाक पहले ही हो चुका है, और कपल लंबे समय से अलग रह रहा था.
सूरज ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट?
तलाक की इन अफवाहों के बीच मंगलवार रात सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया. हालांकि, अब तक इस पूरे मामले पर मौनी रॉय या सूरज नांबियार की ओर से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है.
क्यों वायरल हो रही इंस्टा पोस्ट?
इसी बीच मौनी रॉय का एक नया इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात ये है, कि ये पोस्ट उनके पति के लिए नहीं, बल्कि उनकी बहन के लिए है. दरअसल, मौनी ने अपनी बहन के बर्थडे पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और एक इमोशनल नोट लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.
कैप्शन में लुटाया खूब प्यार
मौनी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी बहन, चाहे कुछ भी हो जाए, मुसीबत आए या खुशियां... जन्मदिन मुबारक हो मेरी सब कुछ. मुझे तुम्हारा मजाकिया अंदाज, तुम्हारी हाजिरजवाबी और तुम्हारी खूबसूरती बहुत पसंद है. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.' इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी बहन को 'चुड़ैल' भी कहा.
पोस्ट की एक लाइन ने खींचा सबका ध्यान
हालांकि, पूरे पोस्ट में एक लाइन सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई. 'चाहे कुछ भी हो जाए, मुसीबत आए या खुशियां...' फैंस इस लाइन को मौनी की मौजूदा पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है, कि एक्ट्रेस इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, और शायद उसी वजह से उन्होंने ऐसा भावुक पोस्ट लिखा है.
बेस्ट फ्रेंड ने किया सूरज को अनफॉलो
वहीं, मौनी और सूरज के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया, कि मौनी की करीबी दोस्त दिशा पटानी (Disha Patani) ने भी सूरज को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद अफवाहों का बाजार और गर्म हो गया.
कब हुई थी सूरज-मौनी की शादी?
बता दें, कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी. दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. फैंस इस कपल को काफी पसंद करते थे, ऐसे में अब उनके रिश्ते को लेकर उठ रही खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है.