---विज्ञापन---
पैपराजी से परेशानी हुईं Mouni Roy, फोटोज-वीडियो लेने पर भड़कीं एक्ट्रेस ने लगाई लताड़, बोलीं-‘बंद करो..’
मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुकी हैं. वह इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हाल ही में वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं. इसी बीच मौनी रॉय को एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर के साथ पार्टी के बाद स्पॉट किया गया, जहां बाहर निकलते ही पैपराजी ने दोनों को घेर लिया.
वायरल हुआ मौनी रॉय का वीडियो
इस दौरान मौनी रॉय और अनुषा दांडेकर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वीडियो में मौनी अपना चेहरा ढंकती नजर आईं. हालांकि, पैपराजी लगातार उनकी फोटो क्लिक करते और वीडियो बनाते रहे, जिससे एक्ट्रेस नाराज हो गईं.
पार्टी से बाहर आते हुए कैमरे में कैद हुईं मौनी और अनुषा
वायरल वीडियो में मौनी और अनुषा दांडेकर को मुंबई में एक रेस्टोरेंट से पार्टी के बाद बाहर निकलते देखा गया. इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मौनी ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जबकि अनुषा व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक लूज़ ट्राउजर में नजर आईं. जैसे ही दोनों बाहर आईं, पपराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, जिससे उन्हें कार तक पहुंचने में भी परेशानी हुई. इस दौरान बाउंसर्स ने भीड़ के बीच से निकलने में दोनों एक्ट्रेसेस की मदद की.
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय
कार में बैठने के बाद भी मौनी पैपराजी की रिकॉर्डिंग से परेशान नजर आईं. उन्होंने पपराजी से कहा, "मत खींचो." वीडियो में वह साफ तौर पर नाराज दिखाई दे रही थीं. वहीं, दूसरी ओर अनुषा दांडेकर ने पैपराजी से उनकी कार को आगे बढ़ने देने की रिक्वेस्ट की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने दोनों को ट्रोल भी किया.
सूरज संग तलाक के बाद खबरों में बनी रहीं थीं मौनी
बता दें कि कुछ महीने पहले ही मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार से तलाक की घोषणा की थी. एक्ट्रेस ने पति के साथ ज्वाइंट बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था, "हमें दुख है कि मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ में बेवजह और दखल देने वाला ध्यान दिया जा रहा है. हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला लिया है और मामलों को निजी तौर पर और शांति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं."
आखिरी बार इस फिल्म में दिखीं थी मौनी
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय आखिरी बार वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसके अलावा वह 'होगा हिसाब' वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.