---विज्ञापन---
Mothers Day Special: कोई 17 तो कोई 21, बॉलीवुड की वो हसीनाएं, जो हंसने-खेलने की उम्र में बन गईं मां
Mothers Day Special: फिल्म इंडस्ट्री तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपना करियर बनाने के लिए देर से शादी की. इतना ही नहीं कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने मां बनना भी देर से पसंद किया और कुछ हसीनाओं ने करियर के लिए मां न बनने का भी फैसला किया. हालांकि आज हम इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी की और बहुत जल्द ही मां भी बन गई. इस लिस्ट में तमाम पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम शामिल हैं, जो हंसने खेलने की उम्र में मां बनी और बेहद छोटी उम्र में से ही ये जिम्मेदारी संभाल रही हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
नीतू कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस हुआ करती थीं. उन्होंने अपने करियर में तमाम बेहतरीन फिल्में दी हैं. हालांकि नीतू ने ऋषि कपूर से 21 की उम्र में शादी कर ली थी और शादी के एक साल बाद उन्होंने बेटी रिद्धिमा को जन्म दिया. उस दौरान वह सिर्फ 22 साल की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से लंबे वक्त के लिए दूरी बना ली और अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाई.
डिंपल कपाड़िया
एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया एक बेहतरीन अदाकारा हैं. जिन्होंने 80 से 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है. डिंपल ने बॉलीवुड में फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था और ये फिल्म हिट रही थी. लेकिन एक्ट्रेस जब सिर्फ 16 साल की थीं, तो उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी और सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था.
भाग्यश्री
मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हसीना भाग्यश्री इस फिल्म से स्टार बन गई थीं. लेकिन उन्होंने इस फिल्म के तुरंत बाद अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दसानी से 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी. जिसके बाद सिर्फ 22 की उम्र में उन्होंने बेटे अभिमन्यु दसानी को जन्म दिया था.
उर्वशी ढोलकिया
इस लिस्ट में टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस ने सिर्फ 16 साल की उम्र में शादी की थी और जब वह सिर्फ 17 की थीं, तो उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस का तलाक भी हो गया था और एक सिंगल मदर बन उन्होंने अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाई.
मीरा राजपूत
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का नाम भी लिस्ट में शामिल है. उन्होंने 2015 में शादी की थी. जब मीरा की शाहिद संग शादी हुई थी, तब वह सिर्फ 21 की थीं और सिर्फ 22 साल की उम्र में मीरा ने अपनी बेटी मीशा को जन्म दिया था. बता दें कि कपल के दो बच्चे हैं.