---विज्ञापन---

Mothers Day 2026: इन हसीनाओं के लिए खास है ये मदर्स डे, पहली बार अपने बच्चों के साथ कर रहीं सेलिब्रेट

फिल्म इंडस्ट्री की कोई एक्ट्रेस हो या फिर कोई आम महिला. हर किसी के लिए मां बनना एक खूबसूरत पल होता है. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री की तमाम ऐसी हसीनाएं जो हाल ही में मां बनी है और इस बार वह अपने बच्चों के साथ अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं. तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में.

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा से 2023 में शादी की थी. कपल ने शादी के दो साल बाद बेटे नीर का स्वागत किया. परिणीति ने अपने बेटे नीर को 19 अक्तूबर 2025 को जन्म दिया और इस बार वह अपने बेटे के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं.

---Advertisement---

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 7 फरवरी, 2023 को शादी की थी और शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया था. कपल की बेटी का सरायाह है और इस बार वह अपनी बेटी के साथ स्पेशल तरीके से मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं.  

कटरीना कैफ और विक्की कौशल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं. दोनों की साल 2021 में शादी हुई थी. शादी के करीब चार साल बाद कपल ने बेटे का स्वागत किया. 2025 में कटरीना ने बेटे विहान को जन्म दिया और वह इस बार अपने बच्चे के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं.

---Advertisement---

लिन लैशराम

रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम ने साल 29 नवंबर 2023 को रीति रिवाजों से शादी की थी. कपल ने अपने शादी के दो साल बाद यानी कि 10 मार्च 2026 को अपनी बेटी न्योमिका हुड्डा का स्वागत किया. इस बार लिन अपनी बेटी के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी.

राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी. कपल ने अपनी शादी के चार साल बाद 2025 की नवंबर को बेटी का स्वागत किया. कपल ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है और इस बार पत्रलेखा बेटी के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं.

First published on: May 10, 2026 11:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.