Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिनेमाघरों के बाद OTT पर दस्तक देगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

Mirzapur The Movie OTT Release Update: सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद 'मिर्जापुर द मूवी' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. जानिए किस प्लेटफॉर्म और किस महीने में कालीन भैया का यह भौकाल डिजिटल वर्ल्ड में स्ट्रीम होगा.

Mirzapur The Movie OTT Release Update: वेब सीरीज से सिनेमाघरों तक का सफर तय करने वाली 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) का भौकाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित की जोड़ी का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच अब फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि थिएटर्स के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब दस्तक देगी. आइए जानते हैं 'मिर्जापुर द मूवी' की ओटीटी रिलीज और प्लेटफॉर्म से जुड़ी क्या है अपडेट...  

प्राइम वीडियो पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

साल 2018 में वेब सीरीज के रूप में शुरू हुआ 'मिर्जापुर' का सफर हमेशा से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) से जुड़ा रहा है. फिल्म के प्री-क्रेडिट सीन्स में भी डिजिटल पार्टनर के तौर पर प्राइम वीडियो का नाम कंफर्म किया गया है. ऐसे में यह तय है कि फिल्म अपने होम प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगी.

---Advertisement---

जानें कब आ सकती है ओटीटी पर?

मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेंड्स के मुताबिक, थिएटर्स में बड़ी हिट साबित होने वाली फिल्मों को ओटीटी पर आने में लगभग 45 से 60 दिनों का विंडो टाइम लगता है. इसी आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि 'मिर्जापुर द मूवी' 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन दस्तक दे सकती है.

मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का वेट

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ओटीटी रिलीज की पक्की डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ नोट छाप रही है, इसलिए जो फैंस इसे घर बैठे मोबाइल या टीवी पर देखने का प्लान कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर 138 करोड़ पार

रिलीज के महज 6 दिनों के अंदर 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 138 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है और थिएटर्स में ऑडियंस का क्रेज अभी भी पहले दिन जैसा बना हुआ है.

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के बेहद करीब

सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी कालीन भैया और गुड्डू पंडित के स्वैग का जलवा है. फिल्म का ग्लोबल/वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 198 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है और जल्द ही यह 200 करोड़ का माइलस्टोन क्रैक करने वाली है.

---Advertisement---
First published on: Sep 11, 2026 04:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola