---विज्ञापन---
जिसे मार दिया गया था वो लौट आया! Mirzapur में मुन्ना भैया की वापसी पर दिव्येंदु बोले- ‘मैं अमर हूं’
Divyenndu on Munna Bhaiya Return in Mirzapur: फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में मुन्ना भैया की वापसी पर एक्टर दिव्येंदु ने एक बड़ा बयान दिया है.
Divyenndu on Munna Bhaiya Return in Mirzapur: सालों तक ओटीटी की दुनिया पर राज करने वाली सीरीज 'मिर्जापुर' अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हाल ही में 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें मुन्ना भैया को फिर से देखकर फैंस बहुत ही खुश हुए. अब हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है. एक तरफ लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, इस बीच फिल्म के मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येंदु ने 'मिर्जापुर' ने मेकर्स के एक फैसले को गलत बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुन्ना भैया का किरदार अमर है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.
'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर
मुंबई में एक इवेंट के दौरान फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को पूरी कास्ट की मौजूदगी में लॉन्च किया गया. इस दौरान फिल्म के सभी स्टार्स ने मीडिया से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए. लेकिन इस सब के बीच दिव्येंदु के बयान ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.
मैं अमर हूं...
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब से दिव्येंदु से उनके किरदार मुन्ना भैया की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, 'सबसे पहले तो यह एक गलती थी, और सब इस बात से सहमत हैं. मैं हिंदी फिल्मों का हीरो हूं; मैं अमर हूं; मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता.'
मुन्ना भैया की मौत
बता दें कि क्राइम थ्रिलर 'मिर्जापुर' सीजन 2 के आखिरी एपिसोड में मुन्ना त्रिपाठी का गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता से जबरदस्त लड़ाई होती है. इस झगड़े फायदा उठाते हुए गोलू उस पर लगातार गोलियां बरसाते हैं, जिसके बाद मुन्ना भैया की मौत हो जाती है, इसके बाद में गुड्डू और गोलू उसका शव लेकर चले जाते हैं.
ऑडियंस का प्यार
इस दौरान, फरहान अख्तर ने कहा, 'इस शो की ऑडियंस के प्यार की वजह से ही यह संभव हो पाया है. उन्होंने शो के पहले रिलीज होने के समय से ही इसका समर्थन किया है. अमेजन ने इसे दुनिया भर में पहुंचाया. लोग अलग-अलग फिल्मों और सीक्वल के बारे में पूछते हैं, लेकिन मैं जहां भी जाता हूं, वे हमेशा मुझसे पूछते हैं कि मिर्जापुर कब आ रहा है. वे हमेशा इसी फिल्म के बारे में पूछते हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.