---विज्ञापन---

क्या मिलिंद सोमन जैसा कोई और है? 26 साल छोटी लड़की से शादी और अब 60 की उम्र में तैरकर पार किया समंदर!

Milind Soman Swims From Europe To Africa: मिलिंद सोमन भारतीय मनोरंजन जगत के वो शख्स हैं जो हमेशा अपनी शर्तों पर जीते हैं. चाहे फिटनेस की बात हो या विवादों की, उन्होंने कभी भी 'लीग' से जुड़कर काम नहीं किया. 90 के दशक के उस मशहूर अजगर वाले फोटोशूट से लेकर 55 की उम्र में न्यूड होकर दौड़ लगाने तक, मिलिंद ने हर बार समाज की रूढ़ियों को चुनौती दी है. अब 60 की उम्र में समुद्र तैरकर पार करने का कारनामा कर उन्होंने फिर से सबको हैरान कर दिया है. चलिए जानते हैं उनके इन बेबाक फैसलों के बारे में...

गबज की फिटनेस

मिलिंद सोमन ने भारत में 'फिजिकल फिटनेस' की परिभाषा ही बदल दी. उन्होंने 50 साल की उम्र में दुनिया की सबसे मुश्किल ट्रायथलॉन 'आयरनमैन' का खिताब जीता. उनकी सबसे खास बात यह है कि वह अक्सर नंगे पैर दौड़ते हैं, जिसे 'बेयरफुट रनिंग' कहा जाता है. उन्होंने साबित किया कि फिट रहने के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है.

---Advertisement---

प्यार के लिए समाज की परवाह नहीं

मिलिंद ने अपनी निजी जिंदगी में भी दिल की सुनी. उन्होंने खुद से करीब 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की. उस वक्त लोगों ने उम्र के फासले को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया, लेकिन मिलिंद ने कभी इसकी परवाह नहीं की. आज यह जोड़ा अपनी शानदार केमिस्ट्री और फिटनेस वीडियोज के जरिए लोगों को इंस्पायर करता है.

27 साल पुराना वो विवादित फोटोशूट

करीब 27 साल पहले मिलिंद सोमन और उस दौर की मशहूर मॉडल मधु सप्रे ने एक जूते के विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसमें उनके गले में एक अजगर लिपटा हुआ था. उस समय इस फोटो पर इतना बवाल हुआ कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. यह उस दौर का सबसे साहसी और विवादित कदम माना गया.

---Advertisement---

गोवा के बीच पर जन्मदिन की दौड़

साल 2020 में मिलिंद एक बार फिर सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने 55वें जन्मदिन पर गोवा के समुद्र किनारे (Beach) न्यूड होकर दौड़ लगाई. उन्होंने इस तस्वीर को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जहां कुछ लोगों ने उनकी फिटनेस की तारीफ की, वहीं इस मामले में उन पर कानूनी एफआईआर भी दर्ज हुई थी.

60 की उम्र में समुद्र पार करने का जज्बा

मिलिंद की हिम्मत कम होने का नाम नहीं ले रही. अब जब वह 60 की उम्र के करीब हैं, उन्होंने यूरोप से लेकर अफ्रीका तक के समुद्र को तैरकर पार कर लिया. खुले समंदर में मीलों तक तैरना किसी जवान एथलीट के लिए भी मुश्किल होता है, लेकिन मिलिंद ने इसे मुमकिन कर दिखाया.

First published on: May 07, 2026 11:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.