---विज्ञापन---
Met Gala 2026: मेट गाला में छाया जयपुर का शाही परिवार, ‘गौरवी कुमारी’ ने पहनी दादी गायत्री देवी की साड़ी, ‘पद्मनाभ’ के लुक ने लूटा दिल
मेट गाला 2026 में तमाम भारतीय सेलेब्स पहुंचे हैं. इस बार इस फैशन इवेंट में भारतीय राजकुमार और राजकुमारी भी मेट गाला में पहुंचे हैं. उन्होंने भी अपने खूबसूरती शाही लुक से सभी को चौंका दिया है. जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी ने अपने भाई महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह के साथ पहली बार मेट गाला में उपस्थिति दर्ज कराई है.
राजकुमारी गौरवी और पद्मनाभ पहुंचे मेट गाला 2026
राजकुमारी गौरवी और उनके भाई पद्मनाभ ने अपने लुक से लोगों का दिल जीत लिया है. दोनों ने ही रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल हेरिटेज कॉस्च्यूम के साथ वॉक किया है. उनके इस विंटेज अंदाज पर सभी की निगाहें टिक गई. दोनों के लुक्स को डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने तैयार किया है.
राजकुमारी गौरवी ने पहनी दादी गायत्री देवी की साड़ी
मेट गाला के लिए राजकुमारी गौरवी कुमारी ने अपनी दादी महारानी गायत्री देवी के कलेक्शन से एक खूबसूरत साड़ी पहनी है. जो कि उनके परिवार से जुड़ी है. उन्होंने बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिसपर सीक्वेंस का काम किया है. गुरुंग ने शिफॉन साड़ी की खूबसूरती बरकरार रखते हुए इसे गाउन में बदल दिया है. इसे गौरवी ने बेहद खूबसूरती के साथ ड्रेप किया है.
गौरवी ने बेहद खूबसूरती से पहनी साड़ी
इसके अलावा गौरवी ने जयपुर के जेम पैलेस से मंगवाए व्हाइट पर्ल नेकलेस पहना है. उन्होंने तीन व्हाइट पर्ल नेकलेस कैरी किए हैं. जिसमें से एक लॉन्ग नेकलेस है. एक छोटा नेकलेस है और एक चोकर है. साथ ही उन्होंने अपने बालों को लुक के लिए खुला रखा है. वह बेहद प्यारी लग रही हैं. मोती और शिफॉन साड़ी एक तरह से महारानी गायत्री देवी की याद दिलाता है.
राजस्थान की आर्ट को पद्मभान ने किया प्रेजेंट
दूसरी ओर उनके भाई पद्मभान को लेकर बात करें, तो उन्होंने फूलघर कोट पहना है जिसमें नीले मखमली कपड़े पर हल्के गुलाबी रंग से जरदोजी की कढ़ाई की गई है. इस कोट को दबका और रेशम की कढ़ाई से सजाया गया था. इस शाही परिधान को बनाने में 600 घंटे से ज्यादा का समय लगा और इसे भी प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था. डिजाइन में राजस्थानी शिल्प कला प्रदर्शित हो रही है.
पद्मभान ने ऐसे किया लुक को कंप्लीट
इस कोट के साथ पद्मनाभ ने ब्लैक बेस कोट और ब्लैक पैंट पहनी है. उन्होंने जयपुर के जौहरी बाजार से जुड़े पोल्की और जड़ाऊ नेकलेस से अपने लुक को पूरा किया है.