---विज्ञापन---
20 साल तक किसी दूसरे की पत्नी को अपनी बीवी समझता रहा ये बॉलीवुड एक्टर, तलाक के वक्त हुआ चौंकाने वाला खुलासा
फिल्मों में तो आपने बहुत ट्विस्ट देखे होंगे, लेकिन दीपक तिजोरी की निजी जिंदगी में साल 2017 में जो हुआ, उसने सबको सोच में डाल दिया. करीब 20 साल तक पति-पत्नी की तरह रहने के बाद जब बात तलाक तक पहुंची, तो एक कानूनी हकीकत सामने आई. दरअसल, दीपक की पत्नी शिवानी ने उनसे शादी करने से पहले अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया था. इस एक सच ने उनके इतने सालों के रिश्ते की कानूनी नींव ही हिला दी. यह मामला सिर्फ तलाक का नहीं रह गया, बल्कि धोखे और कानून के पेचीदा नियमों की कहानी बन गया.
20 साल बाद पता चला कड़वा सच
दीपक और शिवानी का रिश्ता दो दशकों तक चला. जब दीपक ने तलाक के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की, तब उनके वकील को पता चला कि शिवानी ने अपने पहले पति को आधिकारिक तौर पर तलाक दिया ही नहीं था.
कानून की नजर में 'अवैध' रिश्ता
भारतीय कानून के मुताबिक, अगर कोई महिला या पुरुष अपने पहले जीवनसाथी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करते हैं, तो वह शादी 'गैर-कानूनी' मानी जाती है. इसी वजह से दीपक और शिवानी का रिश्ता कानूनी तौर पर कभी 'शादी' कहला ही नहीं सका.
शिवानी के अपने दावे
जब यह बात बाहर आई, तो शिवानी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने दीपक से कुछ नहीं छिपाया था. उनका कहना था कि दीपक को शुरू से सब पता था और अब वे इसे मुद्दा बना रहे हैं.
घर से बाहर निकालने पर शुरू हुआ बवाल
कहा जाता है कि विवाद तब बढ़ा जब शिवानी को दीपक के किसी अफेयर का शक हुआ और उन्होंने दीपक को घर से बाहर निकाल दिया. जब दीपक अपना हक मांगने कोर्ट पहुंचे, तब जाकर शादी का यह सच दुनिया के सामने आया.
एक्टिंग से डायरेक्शन तक का सफर
दीपक तिजोरी ने न केवल 'खिलाड़ी' और 'सड़क' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की, बल्कि उन्होंने 'फरेब' और 'टॉम डिक एंड हैरी' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया. हालांकि, उनके काम से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के इस विवाद ने सुर्खियां बटोरीं.