---विज्ञापन---

सनी देओल-अमिताभ बच्चन की इस खूबसूरत हीरोइन का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘एक बार फिर मैं…’

---विज्ञापन---

Actress Comeback in Bollywood After 30 Years: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 'दामिनी', 'शहनशाह', 'घायल' और 'हीरो' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री क्या आपको याद हैं? सालों पहले बॉलीवुड फिल्मों और भारत को छोड़कर जा चुकी मीनाक्षी अब फिर से अपने और कर्मभूमि पर लौट आई हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने कमबैक को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

30 साल बाद भारत लौटीं एक्ट्रेस

80-90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मीनाक्षी शेषाद्री एक बार फिर खबरों में हैं, हाल ही में उन्होंने कहा कि 30 साल बाद भारत लौटने के साथ फिल्मों में भी वापसी के लिए तैयार हैं और वह अच्छे ऑफर की तलाश में हैं.

---Advertisement---

मैं अपनी कर्मभूमि...

मीनाक्षी ने इस बात का ऐलान अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है. इस वीडियो में मीनाक्षी ने कहा, 'आज मैं आप सभी के प्यार, प्रोत्साहन और लगातार सपोर्ट के लिए तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं. 30 लंबे साल के बाद मैं अपनी कर्मभूमि मुंबई, भारत लौट आई हूं.'

एक बार फिर से मैं...

मीनाक्षी ने आगे कहा, 'आशा, जुनून और पॉजिटिविटी के साथ एक बार फिर से मैं फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हूं. चाहे वह लीड रोल हो, सपोर्टिंग रोल हो या फिर कोई शॉर्ट फिल्म हो. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, बस वो रोल इम्पेक्टफुल होना चाहिए.'

---Advertisement---

मुझे चैलेंज दें...

मीनाक्षी ने आगे कहा, 'फिल्में हों या ओटीटी शो, मैं ऐसा किरदार निभाना चाहती हूं जो एक एक्टर के तौर मुझे चैलेंज दें और मेरे आर्ट को एक नया आयाम खोजने में मेरी मदद करें.'

कुछ साबित करने...

अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं यहां कुछ साबित करने नहीं आई हूं, मैं यहां सिर्फ अपने परिवार के प्यार की वजह से हूं, और बस वही कर रहा हूं जिससे मुझे सचमुच खुशी मिलती है.'

---Advertisement---
First published on: May 25, 2026 08:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.