---विज्ञापन---

Cannes 2026: कान्स रेड कार्पेट पर बैन हुए ये बड़े फैशन ट्रेंड्स, ऐश्वर्या राय के लिए भी बढ़ गईं मुसीबतें!

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल अपनी भव्यता और सितारों के अतरंगी फैशन के लिए मशहूर है. अक्सर चर्चा फिल्मों से ज्यादा उन हसीनाओं की होती है जो लंबी ट्रेल वाले बॉल गाउन या आर-पार दिखने वाले (शीयर) कपड़ों में एंट्री लेती हैं. लेकिन इस बार कान्स ने रेड कार्पेट के लिए नए और सख्त ड्रेस कोड जारी किए हैं. अब थिएटर और रेड कार्पेट पर दूसरों के लिए परेशानी बनने वाले विशालकाय आउटफिट्स और 'न्यूडिटी' को बढ़ावा देने वाले फैशन पर रोक लगा दी गई है. अगर कोई भी सितारा इन नियमों को तोड़ता है, तो उसे रेड कार्पेट पर वॉक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि इन बंदिशों के बाद इस साल सितारे लाइमलाइट बटोरने के लिए क्या नया अपनाते हैं.

लंबी ट्रेल वाले गाउन पर पाबंदी

ऐश्वर्या राय ने पिछले साल जो बड़े-बड़े ट्रेल वाले नीले और सिल्वर गाउन पहने थे, वे अब बैन हैं. आयोजकों का मानना है कि ये लंबी ट्रेल रेड कार्पेट पर भीड़ बढ़ाती हैं और दूसरों के चलने में बाधा बनती हैं. अब सितारे ऐसे गाउन नहीं पहन सकेंगे जो बेवजह जगह घेरते हों.

---Advertisement---

अटेंशन खींचने वाले 'विशाल' गाउन

साल 2024 में नैंसी त्यागी ने 7 लेयर वाला भारी गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा था. अब ऐसी 'अटेंशन ग्रैबिंग' स्ट्रेटेजी फेल हो जाएगी. बड़े गाउन न केवल थिएटर में बैठने में दिक्कत पैदा करते हैं, बल्कि इससे रेड कार्पेट पर वॉक करने की रफ्तार भी धीमी हो जाती है, जिससे मैनेजमेंट मुश्किल हो जाता है.

न्यूडिटी और शीयर फैब्रिक पर रोक

कान्स की वेबसाइट के अनुसार, शालीनता (Decency) बनाए रखने के लिए अब रेड कार्पेट पर न्यूडिटी की अनुमति नहीं होगी. कोई भी सेलिब्रिटी अब 'शीयर ड्रेस' (पारदर्शी कपड़े) या हद से ज्यादा कटे-फटे कपड़े पहनकर एंट्री नहीं ले पाएगा. नियम तोड़ने पर सीधे एंट्री बैन कर दी जाएगी.

---Advertisement---

बेला हदीद जैसा 'शीयर' लुक अब इतिहास

अमेरिकन मॉडल बेला हदीद के उन लुक्स ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था, जिनमें उन्होंने पारदर्शी फैब्रिक का इस्तेमाल किया था. हालांकि वे टॉक ऑफ द वर्ल्ड रहीं, लेकिन नए नियमों के तहत अब बेला हदीद या अन्य कोई मॉडल ऐसे कपड़ों में कान्स के रेड कार्पेट पर कदम नहीं रख पाएगी.

नेजमेंट और सुरक्षा के लिए कड़ा फैसला

मैआयोजकों ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि रेड कार्पेट पर सुरक्षा और सुविधा बनी रहे. भारी कपड़ों की वजह से सितारों को खुद चलने और थिएटर में बैठने में समस्या होती थी, और उनके पास खड़े अन्य मेहमान भी इससे परेशान होते थे.

First published on: May 12, 2026 12:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.