Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

6 साल बाद टूटा शरवरी वाघ और सनी कौशल का रिश्ता? सामने आई अलग होने की बड़ी वजह

---विज्ञापन---

शरवरी वाघ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, वेदांत रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है.

शरवरी का हुआ सनी कौशल से ब्रेकअप

इसी बीच शरवरी वाघ की पर्सनल लाइफ को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका और अभिनेता सनी कौशल का रिश्ता खत्म हो गया है.

---Advertisement---

इस वजह से टूटा शरवरी और सनी का रिश्ता

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, शरवरी इन दिनों अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं और लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. वहीं, सनी कौशल भी अपने करियर को मजबूत बनाने में व्यस्त हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों की व्यस्त जिंदगी के कारण उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं, जिसके चलते वे अलग हो गए है.

शरवरी और सनी में से किसी ने नहीं किया खबरों पर रिएक्ट

हालांकि, इन खबरों पर अब तक न तो शरवरी वाघ और न ही सनी कौशल की ओर से कोई रिएक्शन सामने आया है. दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

---Advertisement---

'मैं वापस आऊंगा' कर रही है बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन

वर्क फ्रंट की बात करें तो शरवरी वाघ इन दिनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आ रही हैं. फिल्म ने भारत में सात दिनों के भीतर 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

आलिया भट्ट के साथ 'अल्फा' में दिखाई देंगी शरवरी

इसके अलावा शरवरी जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'अल्फा' में दिखाई देंगी. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि ऋतिक रोशन कैमियो करते दिखाई देंगे. यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Jun 19, 2026 08:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola