---विज्ञापन---
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 16: ‘कॉकटेल 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘मैं वापस आऊंगा’, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने शनिवार को कमाए इतने करोड़
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 16: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को शुरुआत में ज्यादा हाइप नहीं मिली, लेकिन रिलीज के दूसरे हफ्ते में लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. यहां तक कि कमाई के मामले में यह शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' को भी कड़ी टक्कर दे रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया.
'मैं वापस आऊंगा' ने 16वें दिन किया इतना कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 16वें दिन शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 42 प्रतिशत रही और इसके कुल 1,803 शो चले.
दुनिया भर में 'मैं वापस आऊंगा' ने कमाए इतनो करोड़
इस तरह फिल्म ने 16 दिनों में भारत में 41.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 64.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
'कॉकटेल 2' को कड़ी टक्कर दे रही 'मैं वापस आऊंगा'
दूसरी ओर, 9 दिन पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' को भी 'मैं वापस आऊंगा' जबरदस्त टक्कर दे रही है. 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के 9वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि 'मैं वापस आऊंगा' ने भी अपनी रिलीज के 16वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बाद भी कमा रहीं 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आऊंगा'
वहीं, दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, इसकी रिलीज के बाद भी 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. दोनों ही फिल्में अपनी रफ्तार से कमाई कर रही हैं.
क्या है मैं वापस आऊंगा की कहानी?
बता दें कि 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले पनपी एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें दो प्रेमी देशों के विभाजन के बाद एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.