Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ पकड़ी गईं कृति सेनन, वायरल हुई तस्वीरें

---विज्ञापन---

Kriti Sanon Spotted With Kabir Bahia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. पिछले काफी समय से कृति सेनन का नाम कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है. लेकिन इंटरनेट पर लगातार डेटिंग की अफवाहों के बावजूद कृति सेनन और कबीर बहिया ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है. इन्हीं सब के बीच कृति सेनन और कबीर बहिया की कुछ नई तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. चलिए आपको पूरा माजरा सामझाते हैं.

कबीर बहिया के साथ पकड़ी गईं कृति सेनन

वायरल हो रही तस्वीरों में कृति और कबीर के साथ बर्मिंघम के स्टेडियम में बैठकर शांति से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आते ही देखते ही देखते वायरल हो गई.  

---Advertisement---

कबीर बहिया ने शेयर की तस्वीर

कॉकटेल 2 की रिलीज के बाद अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर रही कृति के मैच देखते हुए कि ये तस्वीर खुद कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है, बर्मिंघम के स्टेडियम में दोनों को एक साथ देखकर तस्वीर में देख फैंस काफी खुश हुए. इस तस्वीर में कृति और कबीर के साथ उनका एक दोस्त नजर आ रहा है.

शादी होने तक...

हाल ही में टाइम्स के पॉडकास्ट पर कृति ने अपने करीबी रिश्तों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी बात नहीं करना चाहूंगी, कम से कम शादी होने तक तो नहीं. जिस दिन मेरी शादी होगी, उस दिन मैं इसके बारे में बात करूंगी.'

---Advertisement---

अनजान महिला के साथ दिखे कबीर

बता दें कि कुछ समय पहले ही कबीर की एक अनजान महिला के साथ तस्वीर वायरल हुई थी. इंटरनेट पर कुछ लोगों ने यह मान लिया कि कृति और कबीर ने एक-दूसरे से अपना रिश्ता तोड़ लिया है. इसके बाद खबर आई कि वह महिला उनकी गर्लफ्रेंड नहीं है; वह उनकी फैमिली फ्रैंड है.

First published on: Jul 14, 2026 11:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola