Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

करीना कपूर ने NEET विवाद पर उठाई आवाज, कहा- ‘युवाओं की आवाज को इग्नोर करना नामुमकिन’

---विज्ञापन---

देश भर में नीट (NEET) परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है. अब इस गंभीर मुद्दे पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपनी आवाज उठाई है. सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए करीना ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य को देखते हुए वे अब और ज्यादा चुप नहीं रह सकती हैं. उन्होंने युवाओं के हक में बोलते हुए सिस्टम पर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं. आइए जानते हैं करीना कपूर ने अपनी पोस्ट में क्या-क्या कहा है.

अब और नहीं रह सकती चुप

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर नीट (NEET) परीक्षा विवाद को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा कि वे इस मुद्दे पर कई दिनों से सोच रही थीं, लेकिन अब युवाओं और छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना नामुमकिन है और वे अब और चुप नहीं रह सकती हैं.

---Advertisement---

शिक्षा से बढ़ता है भरोसा

करीना कपूर ने शिक्षा की अहमियत पर बात करते हुए लिखा कि पढ़ाई-लिखाई बच्चों को आत्मविश्वास और उम्मीद देती है. लेकिन जब बच्चों को यह लगने लगता है कि उनकी मेहनत और काबिलियत की कोई कीमत नहीं है, तो उनका पूरे सिस्टम (System) से भरोसा उठ जाता है.

मेहनत का मिलना चाहिए हक

एक्ट्रेस ने कहा कि किसी भी बच्चे को अपनी मेहनत और कोशिशों पर शक करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए. देश के बच्चे एक ऐसे सिस्टम के हकदार हैं जहां सिर्फ काबिलियत की कद्र हो और हर बच्चे को आगे बढ़ने का बिल्कुल बराबरी का मौका मिले.

---Advertisement---

बच्चों की बात सुनना जिम्मेदारी

अपनी पोस्ट में करीना ने आगे लिखा कि जब पूरी युवा पीढ़ी अपने भविष्य के लिए एक साथ आवाज उठाती है, तो उनकी बात सुनना कोई एहसान नहीं बल्कि हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है. हमारे बच्चे हमें देख रहे हैं कि हम उनके हक के लिए क्या कदम उठाते हैं.

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

करीना कपूर के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस और आम जनता उनके इस कदम का सपोर्ट कर रही है और सरकार से परीक्षा सिस्टम को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने की मांग कर रही है.

---Advertisement---
First published on: Jul 23, 2026 07:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola