Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्ट्रगल के दिनों में टूट गई थीं करिश्मा कपूर, रात-रात भर बहाए आंसू, बहन करीना ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. हालांकि, उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना बिल्कुल भी आसान नहीं था. दरअसल, उनके पिता रणधीर कपूर उनके एक्टिंग करियर के खिलाफ थे. इसके बावजूद करिश्मा ने परिवार के खिलाफ जाकर महज 15 साल की उम्र में अपनी मां बबीता का साथ देने के लिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. हाल ही में उनकी बहन और एक्ट्रेस करीना कपूर ने करिश्मा के स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए हैं.

करिश्मा को नहीं मिला पिता का साथ

दरअसल, करीना कपूर ने करिश्मा कपूर के संघर्ष पर बात करते हुए बताया कि जब उन्होंने अभिनय में आने का फैसला किया था, तब मां बबीता की सलाह पर उन्होंने रणधीर कपूर से बात की थी. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, करीना ने कहा, "कई लोगों ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था. एक समय ऐसा भी आया जब पापा ने भी उनका साथ छोड़ दिया था."

---Advertisement---

रात-रात भर रोतीं थी करिश्मा

करीना ने यह भी बताया कि राज कपूर के परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद करिश्मा को किसी का सहयोग नहीं मिला. उन्होंने कहा, "राज कपूर का नाम होने के बावजूद किसी ने भी करिश्मा का साथ नहीं दिया. मेरी मां को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा. लोलो रात-रात भर जागकर रोया करती थीं और मैं पर्दे के पीछे छिपकर यह सब देखा करती थी."

रोते-रोते सो जाती थी करिश्मा

करीना कपूर ने आगे कहा, "मैंने अपनी मां और बहन के साथ बहुत कुछ देखा है. मैंने उनकी जिंदगी को बहुत करीब से देखा है. लोग उन्हें किस तरह नीचा दिखाने की कोशिश करते थे. वह रोते-रोते सो जाती थीं, जबकि मां हमेशा परिवार को संभालने में जुटी रहती थीं."

---Advertisement---

करिश्मा कपूर करियर

इतनी मुश्किलों के बावजूद करिश्मा कपूर ने कभी हार नहीं मानी. आखिरकार 1991 में उन्होंने फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उस समय वह महज 16 साल की थीं. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'राजा हिंदुस्तानी', 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'जिगर', 'सपने साजन के', 'अनाड़ी', 'राजा बाबू', 'सुहाग', 'साजन चले ससुराल', 'जीत', 'दिल तो पागल है', 'दुल्हन हम ले जाएंगे' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. करिश्मा 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं.

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म

अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है.

---Advertisement---
First published on: Jul 24, 2026 01:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola