Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनाली की वादियों में बसा Kangana Ranaut का आलीशान आशियाना, 7BHK घर की तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की बेबाक क्वीन और मंडी से सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. लेकिन फिल्मों और राजनीति के अलावा कंगना अपनी शाही लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. क्या आप जानते हैं कि मुंबई की चकाचौंध से दूर हिमाचल की हसीन वादियों के बीच कंगना का एक ऐसा आशियाना है, जिसे देखकर बड़े-बड़े राजा-महाराजाओं के महल भी फीके पड़ जाएं? पहाड़ों और हरियाली के बीच बसा यह घर अंदर से कैसा दिखता है और इसमें क्या-क्या खास सुविधाएं हैं?

7BHK वाला आलीशान और शाही मेंशन

मनाली की बर्फीली पहाड़ियों के बीच बना कंगना का यह घर किसी महल से कम नहीं है. इस विशाल मेंशन में 7 आलीशान बेडरूम और 7 बाथरूम हैं. घर के हर एक कोने को बेहद बारीकी और अलग थीम के साथ डिजाइन किया गया है, जहां आधुनिक इंटीरियर के साथ-साथ पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति की झलक भी साफ देखने को मिलती है.

---Advertisement---

स्थानीय पत्थर और लकड़ी से बना घर

कंगना के इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. इसे बनाने में हिमाचल के स्थानीय नदी के पत्थरों, स्लेट और कीमती लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है. घर की दीवारों और सीलिंग पर किया गया शानदार वुडन वर्क और प्राचीन लकड़ी की नक्काशी इसे एक विंटेज और राजशाही लुक देती है.

घर के अंदर मौजूद है एक खूबसूरत 'शीशमहल'

घर के एक विशेष हिस्से में कांच का एक बड़ा कंजर्वेटरी (शीशमहल) बनाया गया है. इस रूम में विंटेज फर्नीचर रखा गया है, जो पुराने जमाने की संस्कृति और आज के मॉर्डनाइजेशन का परफेक्ट मेल है. यहां की बड़ी-बड़ी खिड़कियों और दरवाजों से दिन भर ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी घर के अंदर आती रहती है.

---Advertisement---

विंटेज फर्नीचर और शाही कालीन से सजा लिविंग रूम

कंगना के लिविंग रूम को बहुत ही कोजी और वार्म लुक दिया गया है. यहां बिछे शाही कालीन, एंटीक शोपीस, महंगी पेंटिंग्स और शानदार लैंप्स घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. घर की दीवारों को कंगना ने अपनी और अपने परिवार की यादगार तस्वीरों और देवी-देवताओं की सुंदर पेंटिंग्स से सजाया हुआ है.

बालकनी से दिखता है पहाड़ों का अद्भुत नजारा

घर में कई बड़ी और खूबसूरत बालकनी दी गई हैं, जहां से हिमालय के पहाड़ों और चारों तरफ फैली हरियाली का सीधा नजारा दिखता है. कंगना अक्सर यहां बैठकर अपनी सुबह की चाय का आनंद लेती हैं. पहाड़ों की गोद में बसे इस घर का शांत वातावरण किसी का भी दिल सुकून और खुशी से भर देने के लिए काफी है.

---Advertisement---
First published on: Jun 11, 2026 09:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola