---विज्ञापन---
‘यह सिर्फ एक Kiss…’ काजोल ने अपने पहले किसिंग सीन को लेकर चुप्पी तोड़ी,बोलीं – ‘मैं तो…’
Kajol Breaks Silence on First Kissing Scene: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी नई फिल्म और सीरीज की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक बयान के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं. दरअसल, हाल ही में काजोल ने अपने पहले ऑनस्क्रिन किसिंग सीन को लेकर चुप्पी तोड़ी है, जहां उन्होंने अपने अपने नो-किसिंग पॉलिसी के तोड़े जाने पर बात की है.
काजोल ने साल 2023 में आए 'द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा' से ओटीटी पर डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने अपने नो-किसिंग पॉलिसी को तोड़ा था. हाल ही में लिली सिंह के पॉडकास्ट पर पहुंची काजोल ने फिल्म में 'नो-किसिंग' पॉलिसी को तोड़ने पर खुलकर बात की.
काजोल ने अपनी 'नो-किसिंग' पॉलिसी को तोड़ने पर बात करते हुए कहा, 'सच कहूं तो, यह उस सीजन की बात थी जिसमें मैं एक्टर कर रही थी. इसका मेरे किरदार और उसकी प्रसनैलिटी से गहरा कनेक्शन था. यह सिर्फ एक किस की बात नहीं थी; यह उसकी आइडियोलॉजी और उसके साथ न होने वाली घटनाओं से जुड़ा था.'
काजोल ने आगे कहा, 'इसके अलावा वो चीज मेरे किरदार के वेल्यूज, उसके बिलिव्स और उसके डिसबिलिव्स से भी जुड़ी हुई थी. यह पूरा सीन सीरीज का एक अभिन्न अंग था, इसलिए मैं किरदार के इस जरुरी सीन को नहीं हटा सकती थी.'
जब लिली ने पूछा कि क्या इस सीन के बाद काजोल में कोई बदलाव आया, इस सवाल के जवाब में कजोल ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं इसको लेकर काफी अनकंफर्टेबल थी. सेट पर खड़े होने तक मैं इस सीन को लेकर अनकंफर्टेबल थी. मुझे यह थियोरिटिकली से अच्छा लगा और मुझे यकीन नहीं था कि मैं सच में इसे करने जा रही हूं या मैं उन्हें कट कह दूगी.'
काजोल ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब वे बहुत छोटी थीं और जो करना चाहती थीं, उसके बारे में बहुत क्लियर थीं. काजोल ने कहा कि भले ही उनके फैसले हमेशा सफल न हुए हों, लेकिन उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि वो फैसला लेने से पहले पर ज्यादा नहीं सोचती थीं, सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती थीं.