Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहली मूवी के बाद डिप्रेशन में चली गई थी ये एक्ट्रेस, बोली- लोग मुझसे नफरत करते हैं

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की इस हसीन अदाकारा ने हाल ही में खुलासा किया कि अपनी पहली मूवी करने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थी. आज एक्ट्रेस से बढ़कर फिल्में कर रही. लेकिन यहां तक का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा. हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लगने लगा था कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की, जिन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू साल 2018 में किया था. सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी आज अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिल रही है, तो कुछ असफल साबित हुई हैं.

---Advertisement---

वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि यहां तक आने में उनकी राहें आसान नहीं थीं. उन्होंने बताया कि एक वक्त आया जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं. जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के बाद के मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इसी फिल्म से जाह्नवी कपूर ने अपना करियर शुरू किया था.

हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जाह्नवी ने बताया कि ‘धड़क’ के रिलीज होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं. जाह्नवी ने कहा कि जब भी कोई मुझसे मेरी पहली फिल्म ‘धड़क’ के बारे में बात करता है, तो कहता है कि मैं उसमें अच्छी थी और फिल्म हिट रही. लेकिन मेरी यादें बहुत अलग हैं. मैं उस समय डिप्रेस थी. मुझे लगा कि मैं खत्म हो गई हूं, लोग मुझसे नफरत करते हैं.

---Advertisement---

एक्ट्रेस ने बताया कि ये वो समय था जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था. इसके बाद वो इमोशनली काफी कमजोर हो गई थीं और उन्हें अपनी मां से मिलने वाला आत्मविश्वास अब दर्शकों से चाहिए था. लेकिन जब उन्हें हर तरफ से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो उन्होंने सिर्फ नेगेटिव चीजों पर ध्यान देना शुरू कर दिया.

ये वो समय जाह्नवी कपूर के लिए काफी निगेटिव रहा. उन्हें निगेटिव ख्याल ही आते थे. एक्ट्रेस ने कहा, मुझे ये समझ ही नहीं आया कि ‘धड़क’ एक सफल फिल्म थी. मुझे बस यही लगता रहा कि मैं अच्छी नहीं हूं और लोग मुझे पसंद नहीं करते. बता दें साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ से जाह्नवी कपूर ने अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---Advertisement---
First published on: Apr 07, 2026 10:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola