---विज्ञापन---
Sanjay Dutt की Khalnayak Returns में हुई Jackie Shroff की एंट्री, 33 साल बाद फिर होगी ‘बिल्लू’ से टक्कर!
संजय दत्त ने बीते महीने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म खलनायक के सीक्वल की घोषणा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म खलनायक रिटर्न्स का ऐलान किया था और उन्होंने फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया था, जिसमें वह बेहद दमदार रोल में नजर आ रहे थे. इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. वहीं इस मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा में संजय दत्त बिल्लू का रोल करते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा अब फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी एंट्री होगी, जिसको लेकर हाल ही में अपडेट आया है.
जैकी श्रॉफ को है खलनायक रिटर्न्स का इंतजार
दरअसल, साल 1993 की फिल्म खलनायक में संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में वह इंस्पेक्टर राम के रोल में दिखे थे. वहीं, अब वे खलनायक रिटर्न्स में भी दिखाई देंगे, जिसका कंफर्मेशन खुद जैकी श्रॉफ ने दिया है. इंडिया टुडे से खास बातचीत करते हुए जैकी श्रॉफ ने खलनायक रिटर्न्स को लेकर बात की. उन्होंने कहा, " बहुत शानदार, मुझे इस फिल्म का इंतजार है.'
खलनायक रिटर्न्स में जैकी श्रॉफ बनेंगे कमिश्नर
वहीं, इस दौरान जैकी श्रॉफ से खलनायक रिटर्न्स का हिस्सा होने को लेकर भी पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "100 परसेंट, कमिश्नर तो होगा ही ना. जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं सुभाष जी और संजू बाबा उनसे मेरी बात हुई है.
1993 की खलनायक में नजर आए थे ये कलाकार
बता दें कि साल 1993 में रिलीज हुई यह कल्ट क्लासिक फिल्म खलनायक जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म में संजय दत्त ने बिल्लू का रोल किया था और जैकी श्रॉफ इंस्पेक्टर राम के रोल में नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म में माधुरी दीक्षित भी दिखाई दी थीं, जो कि गंगोत्री के किरदार में दिखी थीं. इसके अलावा फिल्म में राखी गुलजार भी दिखी थीं. हालांकि खलनायक रिटर्न्स में माधुरी की वापसी होगी या नहीं इसपर अभी संदेह बना हुआ है.
खलनायक की रिलीज के वक्त जेल में थे संजय
खलनायक जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब संजय दत्त जेल में थे. क्योंकि इससे कुछ महीने पहले अप्रैल 1993 में मुंबई बम विस्फोट मामले में (TADA) उन्हें गिरफ्तार किया गया था और वह काफी वक्त तक जेल में बंद थे.
कब रिलीज होगी खलनायक रिटर्न्स
वहीं, खलनायक रिटर्न्स की रिलीज डेट को लेकर बात करें तो यह अभी कंफर्म नहीं हुई है. हालांकि यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.