---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ की लगातार फ्लॉप फिल्मों पर पापा जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

---विज्ञापन---

Jackie Shroff Breaks Silence on Son Tiger Shroff Flop films: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए 12 साल हो चुके हैं. उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. लेकिन पिछले कुछ सालों से उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं, जिस पर हाल ही में टाइगर के सुपरस्टार पापा जैकी श्रॉफ का एक बड़ा बयान सामने आया है.

टाइगर का मूलमंत्र

मिड-डे को को दिए एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के बॉलीवुड सफर और फिल्मी पर खुलकर बात की है. जैकी ने बताया कि तमाम मुश्किलों के बावजूद टाइगर का मूलमंत्र है कि कड़ी मेहनत करते रहो.

---Advertisement---

क्या बोले जैकी श्रॉफ?

टाइगर के करियर पर बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा, 'जिंदगी ऐसी है कि ये चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं. आपको मेहनत करनी पड़ती है. कभी-कभी आपको सफलता मिलती है, और कभी-कभी नहीं मिलती है.'

सब ऑडियंस पर निर्भर...

जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, 'हम अभिनेता हैं, हमें हर तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है और टाइगर यह बात अच्छी तरह जानता है. वो कहता है कि 'मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा. बाकी सब ऑडियंस पर निर्भर है.' उसका यह नजरिया शानदार है. वे ठीक हो जाएंगे.'

---Advertisement---

लगातार फ्लॉप हो रही हैं फिल्में

बता दें कि पिछले कुछ सालों में टाइगर श्रॉफ की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं. जिनमें 'हीरोपंती 2', 'गणपत', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'बागी 4' जैसी फिल्में शामिल हैं. टाइगर की ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं.

टाइगर श्रॉफ की आखिरी हिट फिल्म

टाइगर श्रॉफ की आखिरी हिट फिल्म 2020 में आई 'बागी 3' थी. उनकी फिल्म 'लग जा गले' है, जिसे राज मेहता का डायरेक्ट है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ तब्बू, विद्युत जामवाल, जाह्नवी कपूर और कुणाल ठाकुर भी अहम किरदार में हैं.  

---Advertisement---
First published on: May 27, 2026 09:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola