Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

IPl टीम Sunrisers Hyderabad की मालकिन काव्या मारन जल्द करेंगी शादी? इस म्यूजिक कंपोजर संग लेंगी सात फेरे

---विज्ञापन---

IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. IPL के दौरान उनके रिएक्शन अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इतना ही नहीं, वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. इन दिनों उनकी शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं और कहा जा रहा है कि वह इस साल नवंबर 2026 में शादी कर सकती हैं.

अनिरुद्ध और काव्या की शादी की खबरें आई सामने

दरअसल, काव्या मारन का नाम अक्सर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जाता रहा है. दोनों की डेटिंग की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं. इतना ही नहीं, अब उनकी शादी को लेकर भी खबरें वायरल होने लगी हैं कि दोनों जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं. हालांकि, इन खबरों पर काव्या और अनिरुद्ध में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

---Advertisement---

नवंबर में शादी करेंगे काव्या और अनिरुद्ध?

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज के बाद अनिरुद्ध और काव्या शादी के बंधन में बंध सकते हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद दोनों शादी कर सकते हैं. वलई पेचु (Valai Pechu) की रिपोर्ट के अनुसार, अनिरुद्ध और काव्या नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में शादी कर सकते हैं.

2025 में शुरू हुई थी डेटिंग की अफवाहें

बता दें कि इससे पहले भी अनिरुद्ध और काव्या की डेटिंग को लेकर कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि, दोनों ने सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया. साल 2025 में Reddit पर एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर बढ़ीं काव्या और अनिरुद्ध की शादी की अटकलें

इतना ही नहीं, हाल ही में कंपोजर अनिरुद्ध के अंकल और अभिनेता वाई. जी. महेंद्रन (Y. G. Mahendran) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि संगीतकार जल्द ही शादी करने वाले हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर शादी की अटकलें और तेज हो गईं.

कौन हैं काव्या मारन

काव्या मारन IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं. वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. काव्या हर साल IPL मैचों के दौरान कैमरे में कैद होती हैं और मैदान पर अपनी टीम का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 12, 2026 01:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola