Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haiwaan X Review: गेम-चेंजर सस्पेंस… आमने-सामने खूंखार विलेन और हीरो, अक्षय-सैफ की थ्रिलर देख फैंस को आए ‘गूजबंप्स’

Haiwaan X Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुचर्चित क्राइम-सस्पेंस फिल्म 'हैवान' आज थिएटर में रिलीज हो गई है. फिल्म का पहला शो खत्म हो गया है और इसी के साथ सोशल मीडिया पर लोगों के रिव्यू आना भी शुरू हो गए हैं.

Haiwaan X Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हैवान' आज यानी शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. अक्षय और सैफ की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए लोग सुबह-सुबह ही सिनेमाघरों तक पहुंचे और फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा. फिल्म देखने के बाद ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर आकर मूवी को लेकर अपना रिव्यू भी शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि लोगों को अक्षय और सैफ की ये क्राइम-सस्पेंस फिल्म आखिर कैसी लगी.  

'हैवान' एक शानदार फिल्म...

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' देखने के बाद अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए एक यूजर ने X पर लिखा, 'हैवान... अक्षय कुमार के फैंस ने इतनी जल्दी अपने एक्टर पर से भरोसा क्यों खो दिया? आप लोगों को अपने एक्टर का आखिर तक साथ देना चाहिए था. 'हैवान' एक शानदार फिल्म है और यह अक्षय कुमार के लिए एक सफल फिल्म साबित होगी, इसलिए प्लीज इस फिल्म और अपने एक्टर को सपोर्ट करें.'

---Advertisement---

अक्षय कुमार एकदम खूंखार...

एक दूसरे यूजर ने X पर लिखा, 'अभी 'हैवान' देखी और सच कहूं तो... क्या जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन है! विलेन के रोल में अक्षय कुमार एकदम खूंखार, डरावने और शानदार लगे. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, एटीट्यूड और जबरदस्त तेवर कमाल के थे! सैफ अली खान भी अच्छे थे, लेकिन विलेन वाले रोल में अक्षय पूरी तरह छा गए.'

गेम-चेंजर...

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हैवान को शुरुआती शोज से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अक्षय कुमार × सैफ अली खान × प्रियदर्शन, इस कॉम्बिनेशन की खूब चर्चा हो रही है. पहले दिन के शाम के शोज गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. अब तक आपका रिव्यू क्या है?'

---Advertisement---

सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम...

एक यूजर ने तो फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'आज सुबह मुझे ऑफिस पहुंचने में देर हो गई. मुझे रास्ते में पता चला कि 'हैवान' फिल्म के मॉर्निंग शोज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी वजह से पूरी सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है.'

वो मिस्ट्री, वो मुस्कान...

वहीं, दूसरे यूजर ने फिल्म और अक्षय की तारीफ करते हुए लिखा, 'वो मिस्ट्री, वो मुस्कान, वो जबरदस्त अंदाज और अब आज हम आखिरकार 'हैवान' देखेंगे. इसके साथ ही देखेंगे कि अक्षय सर इस रोल के साथ असल में क्या करते हैं.'

---Advertisement---
First published on: Sep 11, 2026 01:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola