Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हानिया मेरी जान…’ पाकिस्तानी स्टार के गाने में अचानक राखी सावंत की एंट्री, आवाज सुन फैंस के उड़ गए होश!

Rakhi Sawant and Hania Amir Unexpected Collaboration:पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के डेब्यू सॉन्ग में अचानक राखी सावंत की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

Rakhi Sawant and Hania Amir Unexpected Collaboration: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं, लेकिन इस बार राखी की चर्चा भारत से ज्यादा पाकिस्तान में हो रही है. दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का म्यूजिकल डेब्यू सॉन्ग ‘पाब्लो’ रिलीज हुआ है. इस गाने के साथ हानिया ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना कदम रखा है. हानिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए यह गाना रिलीज किया है. लेकिन हानिया के इस गाने में अचानक हुई राखी सावंत की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब पूरे इंटरनेट पर हानिया और राखी सावंत के इस कोलैबोरेशन की चर्चा हो रही है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

हानिया आमिर का डेब्यू सॉन्ग

दरअसल, गुरुवार को हानिया ने अपना पहला गाना ‘पाब्लो’ रिलीज किया, जो एक रैप सॉन्ग है. हानिया ने इस गाने को खुद लिखा है और इसका म्यूजिक भी खुद तैयार किया है. अपने पहले सॉन्ग में हानिया अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं और लोगों के उस नैरेटिव को पॉइंट आउट करती हैं, जिसमें उन्हें खूबसूरत और स्मार्ट होने की वजह से फेक बताया जाता है. गाने में हानिया ट्रोलर्स से कहती हैं कि वे अपना काम करें और एक्ट्रेस की चिंता करना छोड़ दें, क्योंकि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं. इस गाने के आखिर में अचानक राखी सावंत की एंट्री होती है, जो सभी को सरप्राइज कर देती है.

---विज्ञापन---

हानिया के गाने में राखी सावंत की सरप्राइज एंट्री

बता दें कि गाने के आखिर में सरप्राइज की तरह आने वाली राखी वीडियो में दिखाई नहीं देतीं, बल्कि उनकी आवाज सुनाई देती है. इसमें वह कहती हैं, ‘हानिया, मेरी जान, परेशान मत हो। समझी? कोई टेंशन मत लो. तुम एक हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर चमकने वाला नूर है. वो लोग तुम्हारी ब्यूटी से जलते हैं।’ इतना ही नहीं, राखी ने हानिया को ‘शेरनी’ भी बताया. राखी ने कहा, ‘जो डर गया, समझो मर गया.’ अब इंटरनेट पर यह गाना और राखी की आवाज दोनों ही धूम मचा रहे हैं.

हानिया-राखी का अनएक्सपेक्टेड कोलैबोरेशन

हानिया आमिर के साथ हुआ यह कोलैबोरेशन राखी को भी काफी पसंद आया है. हाल ही में वह इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने को लेकर फैंस के रिएक्शन शेयर कर रही हैं. ऐसे ही एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘राखी सावंत और हानिया आमिर का नाम मेरी 2026 की बिंगो लिस्ट में नहीं था.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अनएक्सपेक्टेड कोलैबोरेशन…’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘राखी वो शब्द कह रही हैं, जो हम सभी भारतीय उनसे कहना चाहते हैं.’ एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘मुझे यकीन है कि हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज के लिए किसी को तैयार नहीं किया गया था.’ एक अन्य कमेंट में लिखा गया, ‘राखी और हानिया का कोलैबोरेशन वाकई बहुत अच्छा लग रहा है.’

First published on: Sep 11, 2026 02:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola