Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं सलमान खान के…’ Kala Hiran के एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर पर दी सफाई, मेकर्स पर लगाया ये आरोप

---विज्ञापन---

Govind Namdev Claims on Kala Hiran Makers: बॉलीवुड सुपरस्टारा सलमान खान इन दिनों फिल्म 'काला हिरण : द बैटल फॉर लेगेसी' के मेकर्स के साथ कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं. हाल ही में सलमान खान की लीगल टीम ने 'काला हिरण' के मेकर्स को फिल्म के प्रमोशन और इसकी रिलीज पर तत्काल रोक लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है. इसी बीच फिल्म 'काला हिरण' का ट्रेलर रिलीज किया गया. इसी बीच 'काला हिरण' के एक्टर गोविंद नामदेव का इस मामले पर एक बड़ा बयान सामने आया है. जहां उन्होंने अपनी सफाई देते हुआ बताया कि वो खुद 'काला हिरण' का ट्रेलर देख कर हिल गए थे. उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, फिल्म में सलमान को नुकसान पहुंचने वाली ऐसी चीजे शामिल होगी.

मैं अंदर तक हिल गया...

अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने कहा, 'ट्रेलर देखते ही मैं अंदर तक हिल गया. मुझे तुरंत समझ आ गया कि यह प्रोजेक्ट उससे बिल्कुल अलग है जिसके लिए मुझे शूटिंग करनी थी. मेकर्स ने हमें नहीं बताया था कि फिल्म में सलमान खान से मिलता-जुलता एक किरदार बनाया जाएगा.

---Advertisement---

उसे गलत तरीके से...

गोविंद नामदेव ने आगे कहा, 'हमें नहीं बताया गया था कि फिल्म में उसे इस तरह गलत तरीके से पेश किया जाएगा. ट्रेलर देखने के बाद मुझे लगा जैसे मुझे अंधेरे में रख कर मेरा इस्तेमाल किया गया है. फिल्म को लेकर मुझे जो कुछ बताया गया था और जो असल में बना है, उसमें जमीन-आसमान का फर्क है.'

मैं कभी सलमान खान के...

गोविंद ने ये भी कहा, सलमान के साथ मेरा पुराना रिश्ता है और वो मुझे अपना दोस्त मानते हैं, इसलिए मैं कभी सलमान खान के खिलाफ कुछ जानबूझकर नहीं करूंगा. मेरे लिए ऐसा कुछ भी करना नामुमकिन है जिससे सलमान को नुकसान पहुंचे या वो काम उनके खिलाफ हो.

---Advertisement---

प्रोजेक्ट को तुरंत ठुकरा देता...

उन्होंने आगे कहा, 'अगर मुझे शुरुआत में इस बारे में पता होता कि फिल्म आखिर किस तरह पेश की जाएगी, तो मैं बिना देरी के इस प्रोजेक्ट को तुरंत ठुकरा देता. मुझे बताया गया था कि हम 'सम्भल' नाम की एक फिल्म बना रहे हैं.'

मुझे जरा भी अंदाजा नहीं...

गोविंद नामदेव ने आगे कहा, 'उस समय मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि इसकी कहानी को बाद में इस तरह से अलग मोड़ लेगी. मुझे बताया गया था कि फिल्म में सिर्फ एक लंबा कोर्टरूम सीन है और मुझे बस वहां बहस करना है. यह भी बताया गया था कि हमें सिर्फ दर्शकों को वही दिखाना था जो कोर्ट में हुआ था. मुझे लगा कि अगर सिर्फ रिकॉर्ड में दर्ज चीजें ही दिखाई जा रही हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है, इसलिए मैंने हां कह दी.  

---Advertisement---
First published on: Jun 14, 2026 04:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola