---विज्ञापन---
Ganesh Chaturthi 2026 Songs: ‘मोरया रे से गजानना’ तक, गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सुने बॉलीवुड के ये पॉपुलर गाने
14 सितंबर को देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक त्योहार को सेलिब्रेट कर रही है. वहीं, इस मौके पर आप बॉलीवुड के बेहतरीन गाने सुन सकते हैं, जो कि अक्सर ही गणेश महोत्सव में सुनने को मिलते हैं.
14 सितंबर को देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कर रहे हैं और पूजा अर्चना कर रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भगवान गणेश उत्सव को लेकर तमाम गाने बनाए हैं. जो कि अक्सर ही गणेश चतुर्थी के दौरान पंडालों, सड़कों और घरों में गूंजते हैं. ये गाने अक्सर ही बप्पा के स्वागत की खुशी को दिखाते हैं. वहीं, विदाई के दिन के दुख और अगले साल की वापसी पर भी कई गाने बने हैं, जो किसी भी भक्त की मन की बात कहते हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन गानों पर.
शेंदुर लाल चढ़ायो
फिल्म वास्तव का गाना 'शेंदुर लाल चढ़ायो', एक पॉपुलर भक्ति गाना है. जिसे गणेश चतुर्थी के जश्न के दौरान अक्सर ही बजाया जाता है. रवींद्र साठे ने इस गाने को गाया है और इस गाने में गणपति बप्पा के प्रति भक्ति और श्रद्धा को खूबसूरती से दिखाया गया है. यह गाना हर साल खूब वायरल होता है.
मोरया रे
जावेद अख्तर के लिखे और शंकर महादेवन के गाए गाने 'मोरया रे' गणेश चतुर्थी के जश्न में जान डाल देता है.यह गाना गणपति विसर्जन के दौरान अक्सर ही सुनने को मिलता है. यह गाना शाहरुख खान स्टारर फिल्म डॉन का है.
देवा श्री गणेशा
लिस्ट में अग्निपथ फिल्म का गाना 'देवा श्री गणेशा' भी शामिल है. जो कि हर साल गणेश चतुर्थी पर सुनने को मिलता है. अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को अजय गोगावले ने गाया है. गाना भक्ति, एनर्जी और आस्था से भरपूर है.
साड्डा दिल भी तू
फिल्म ABCD का गाना 'साड्डा दिल भी तू', गणेश चतुर्थी के त्योहार पर बजाए जाने वाले गानों में से एक है. यह गाना मयूर पुरी ने लिखा है और इसे हार्ड कौर ने गाया है.
गजानना
आखिर में हम बात करेंगे बाजीराव मस्तानी का गाना 'गजानना' की. यह गाना भी गणेश चतुर्थी के मौके पर खूब सुना जाता है. गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है और अपनी दमदार आवाज से दर्शकों को इंप्रेस किया है. इसे प्रशांत इंगोले ने लिखा है. इस गाने में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने परफॉर्म किया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.