---विज्ञापन---
Aishwarya Rai से Deepika Padukone तक, भारत के लिए Cannes में ट्रेंड सेटर बनीं ये हसीनाएं, सालों से दिखा रही जलवा
कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. हर साल की तरह इस साल भी तमाम भारतीय कलाकार कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं. हालांकि बीते लंबे वक्त से बॉलीवुड की कई हसीनाएं हैं, जो कि कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हुई हैं. जिसमें से ऐश्वर्या राय एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सालों से भारत को इंटरनेशनल मंच पर रिप्रेजेंट कर रही हैं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सालों से इस फिल्म फेस्टिवल पर भारत का मान बढ़ा रही हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. वह सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं. ऐश्वर्या पहली भारतीय हसीना रही हैं, जो पहली बार कांस का हिस्सा बनी थीं. उन्होंने साल 2002 में कान्स में डेब्यू किया था और उस दौरान वह अपनी फिल्म देवदास के लिए कांस गई थी. उसके बाद से वह हर साल कांस में नजर आती रही हैं. इतना ही नहीं ऐश्वर्या पहली ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने अन्य भारतीय हसीनाओं के लिए रास्ते भी बनाए हैं. 2025 में भी वह बेहद शानदार अंदाज में कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थी.
दीपिका पादुकोण
लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है. वह पहली बार साल 2010 में कांस फिल्म फेस्टिवल में गई थीं. उसके बाद वह कई बार इस फेस्टिव में नजर आ चुकी हैं और अपने खूबसूरत लुक्स से सभी के होश उड़ा चुकी हैं.
आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी काफी वक्त पहले कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन चुकी हैं. उन्होंने पहली बार साल 2025 में कांस में शिरकत की थी. इस दौरान उनका साड़ी लुक खूब वायरल हुआ था. इतना ही नहीं उसके बाद उनकी वो साड़ी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गई थी.
जैकलीन फर्नांडीज
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज साल 2024 में पहली बार कांस का हिस्सा बनी थीं. उन्होंने इस दौरान भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वह वहां द सब्सटेंस फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने के लिए पहुंची थी. इस दौरान वह भी बेहद कमाल की लग रही थीं.
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला साल 2025 में पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं. इस दौरान वह अपने लुक्स को लेकर खूब वायरल हुई थी. लोगों ने उनके लुक्स की भी खूब तारीफें की थी.