Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘नजायज निकाह…’ तीसरी शादी के 10 दिन के बाद आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी, शाही चीफ मुफ्ती ने कही ये बात

---विज्ञापन---

Fatwa Issue Against Aamir Khan For Third Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी. वहीं, इस शादी के 10 दिन बाद आमिर खान के खिलाफ मुस्लिम निजी दारुल इफ्ता के शाही मुख्य मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने एक फतवा जारी किया है. आमिर के खिलाफ ये फतवा गैर-मुस्लिम महिला से शादी करने के लिए जारी किया गया. यह विवाद इसलिए भी उठा क्योंकि ये उनकी तीसरी शादी थी. मौलाना इब्राहिम हुसैन ने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार, एक गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं है.

अल्लाह के सामने पश्चाताप...

एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में मौलाना इब्राहिम हुसैन ने बताया कि जो कोई भी मुस्लिम इस तरह शादी करता है, उन्हें शरिया के खिलाफ जाने के लिए अल्लाह के सामने पश्चाताप करना चाहिए. इब्राहिम हुसैन ने कहा, 'कुछ मुस्लिम भाई भी इसका विरोध कर रहे हैं.'

---Advertisement---

इस्लाम का नाम कलंकित...

इब्राहिम हुसैन ने आगे कहा, 'कल ही एक गैर-मुस्लिम भाई ने मुझसे पूछा कि क्या इस्लाम और शरिया के अनुसार ऐसी शादी जायज है? क्या एक सच्चा मुसलमान पुरुष किसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी कर सकता है या नहीं? यह किस तरह का काम है?' शाही चीफ मुफ्ती ने आगे कहा, 'गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना शरिया के खिलाफ है और इससे इस्लाम का नाम कलंकित होता है.

इस्लाम धर्म स्वीकार...

आमिर के खिलाफ फतवा जारी करने पर इब्राहिम हुसैन ने कुरान का हवाला देते हुए कहा, इस्लाम मानने वाले मुस्लिम पुरुषों की शादी सिर्फ मुस्लिम महिलाओं और इस्लाम मानने वाली महिलाओं से ही जायज माना जाता है. अगर कोई मुस्लिम आदमी किसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करता है, तो क्या ऐसा निकाह जायज है या नहीं? यह तब तक जायज नहीं है जब तक वह महिला इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं कर लेती.'

---Advertisement---

अल्लाह का हुक्म भी जांच...

शाही चीफ मुफ्ती ने आगे कहा, 'जब कोई व्यक्ति गलत काम करता है, तो इससे दुनिया में गलत संदेश जाता है, जिससे इस्लाम और शरिया सीधे निशाने पर आ जाते हैं. अल्लाह का हुक्म भी जांच के दायरे में आ जाता है.'

First published on: Jul 14, 2026 11:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola