---विज्ञापन---

27 साल से लापता है बॉलीवुड का ये फेमस एक्टर, आज तक नहीं मिला कोई सुराग

भारतीय सिनेमा के इतिहास में राज किरण का नाम एक ऐसे कलाकार के रूप में दर्ज है, जिसने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. साल 1999 के बाद से राज किरण का कोई सुराग नहीं मिला है. सफलता के शिखर से गुमनामी के अंधेरे तक का उनका सफर फिल्मी कहानियों से भी ज्यादा दुखद है. उनके लापता होने के बाद से लेकर आज तक कई थ्योरीज सामने आईं, लेकिन कोई भी दावे के साथ यह नहीं कह पाया कि यह टैलेंटेड एक्टर आखिर है खान? क्या वे गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं या फिर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं? आइए जानते हैं राज किरण के उस अधूरे सफर के बारे में जो आज भी अधूरा है.

'कर्ज' के वो 'असली' रवि वर्मा

राज किरण ने 1975 में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था. फिल्म 'कर्ज' में ऋषि कपूर के पिछले जन्म यानी 'रवि वर्मा' का किरदार निभाकर वे रातों-रात लोकप्रिय हो गए थे. इसके अलावा 'अर्थ', 'बुलंदी' और 'घर हो तो ऐसा' जैसी फिल्मों में उनके काम को आज भी सराहा जाता है.

---Advertisement---

डिप्रेशन और आर्थिक तंगी का दौर

90 के दशक की शुरुआत में राज किरण का करियर ढलान पर आ गया. काम की कमी और पारिवारिक परेशानियों ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया. बताया जाता है कि वे गहरे डिप्रेशन में चले गए थे और इसी वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली.

1999 के बाद अचानक हुए गायब

साल 1999 वह आखिरी वक्त था जब राज किरण को किसी सार्वजनिक जगह पर देखा गया था. उसके बाद वे अचानक ओझल हो गए. उनके लापता होने की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को सन्न कर दिया था, लेकिन किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी.

---Advertisement---

ऋषि कपूर की अधूरी तलाश

साल 2011 में ऋषि कपूर अपने दोस्त राज किरण को ढूंढने के लिए अमेरिका गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पता चला कि राज किरण अटलांटा के एक मेंटल इंस्टिट्यूट में भर्ती हैं. लेकिन जब जाँच की गई, तो वहां उनका कोई सुराग नहीं मिला. बाद में उनके परिवार ने भी इन खबरों को अफवाह बताया.

आज भी बना हुआ है एक रहस्य

राज किरण की तलाश आज भी जारी है. कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि उनका परिवार और प्राइवेट डिटेक्टिव्स अभी भी अमेरिका के अलग-अलग कोनों में उन्हें ढूंढ रहे हैं. वे जिंदा हैं या नहीं, यह राज आज भी राज किरण के नाम के साथ जुड़ा हुआ है.

First published on: May 07, 2026 06:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.