---विज्ञापन---
पहली पत्नी से छिपकर, 4 बच्चों के पिता ने फेमस एक्ट्रेस को किया डेट, ऐसे सामने आई सच्चाई
Famous Actress Dated 4 childrens Father: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किस्से और कहानियों की किसी तरह की कोई कमी नहीं है. अगर किस्सा प्रेम प्रसंग का हो तो क्या ही बात है. आज ऐसा ही एक किस्सा हम आपको सुनाने वाले हैं, जहां एक 4 बच्चों के पिता फेमस एक्ट्रेस के प्यार में पड़ जाते हैं और अपनी पहली पत्नी से छिपकर उस हीरोइन को डेट करते हैं.
लव स्टोरी वाला किस्सा
आज हम जिस इंडस्ट्री के जिस प्रेम प्रसंग की बात कर रहे हैं, वो किस्सा फेमस राइटर सलीम खान और मशहूर एक्ट्रेस हेलेन की लव स्टोरी से जुड़ा है. हाल ही में हेलेन अरबाज खान के साथ 'द इनविंसिबल्स' में पहुंचीं, जहां हेलेन ने सलीम के साथ अपने रिश्ते के शुरुआती दौर के बारे में खुलकर बात की.
4 बच्चों के पिता के प्यार में एक्ट्रेस
जब सलीम को हेलेन से प्यार हुआ, तब वो पहले से शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता थे. एक पुराने इंटरव्यू में हेलेन ने बताया था कि जब उन्होंने सलीम खान को डेट करना शुरू किया, तब वो उनकी पहली पत्नी सलमा, से छिपकर रहती थीं.
डेटिंग का किस्सा
'द इनविंसिबल्स' में इस बार हेलेन ने अपने डेटिंग के दौर को याद किया. हेलेन ने कहा, 'शुरुआत में, जब मैं बैंडस्टैंड के पास से गुजरती थी और मुझे पता होता था कि सलमा कभी-कभी बालकनी में खड़ी होती हैं, तो मैं एकदम नीचे झुक जाती थी ताकि वह मुझे न देख सकें और सोचती थीं कि उनके घर के पास गाड़ी खाली होगी.'
हेनेल और और सलमा का रिश्ता
हेलेन ने यह भी बताया कि जब से सलमा ने उन्हें फिल्म में काम दिया, उनके और सलमा के बीच का रिश्ता गहरा हो गया. हेलेन ने कहा, 'सलमा ने मुझे फिल्म में एक किरदार दिया. हम दोस्त बन गए, वो बहुत अच्छी थीं. उनके लिए यह बहुत कठिन रहा होगा, उस समय उन्होंने बहुत कुछ सहा होगा. मुझे लगता है कि नियति ने मुझे उन सभी के करीब लाया. मैं सलीम को कभी भी परिवार से अलग नहीं करना चाहती थी.'
रिश्ते को एक नाम
बता दें कि जिस समय सलीम अभी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे, उस समय हेलेन पहले से ही एक स्टार थीं. पिंकविला को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सलीम ने बताया था कि वे ठीक-ठीक नहीं बता सकते कि हेलेन के लिए उनके दिल में प्यार कब जागा, लेकिन समय के साथ, उन्होंने अपने रिश्ते को एक नाम देने का फैसला किया.'