---विज्ञापन---
सिर्फ दिलजीत दोसांझ की Satluj ही नहीं, ये बॉलीवुड फिल्में भी हो चुकी हैं भारत में बैन, सालों बाद ओटीटी पर हुईं रिलीज
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' इन दिनों विवादों से घिरी हुई है. फिल्म को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया था. हालांकि, रिलीज के महज 48 घंटे बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया और भारत में इसपर रोक लगा दी गई. हालांकि, 'सतलुज' अकेली ऐसी फिल्म नहीं है, जिसे भारत में बैन का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में रिलीज से पहले या रिलीज के बाद बैन कर दिया गया था. बाद में इनमें से कई फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में.
ब्लैक फ्राइडे'
साल 2004 में बनी फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' 1993 के मुंबई बम धमाकों पर आधारित है. इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इसे रिलीज की अनुमति मिली. अब यह फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं.
'बैंडिट क्वीन
इस सूची में 'बैंडिट क्वीन' भी शामिल है. यह फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित है, जिसमें बोल्ड सींस, हिंसा और रेप जैसे संवेदनशील विषयों को दिखाया गया है. रिलीज के कुछ समय बाद इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया था. हालांकि, अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
'परजानिया'
साल 2005 में रिलीज हुई 'परजानिया' गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है. इसमें नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म को रिलीज से पहले बैन कर दिया गया था. इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
'फायर'
इस लिस्ट में फिल्म 'फायर' भी शामिल है, जो समलैंगिक संबंधों जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है. रिलीज के समय इस फिल्म का कई जगह विरोध हुआ था और इसे सिनेमाघरों में रिलीज होने से रोक दिया गया था. अब यह फिल्म यूट्यूब और Apple TV पर उपलब्ध है.
अनफ्रीडम
फिल्म 'Unfreedom' (अनफ्रीडम) साल 2014 में बनी थी. बोल्ड कंटेंट और समलैंगिक लेस्बियन की कहानी के कारण इस फिल्म को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया गया. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में कई बदलाव करने का सुझाव दिया था, लेकिन मेकर्स ने मना कर दिया. फिलहाल यह फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.