---विज्ञापन---
Dhurandhar 3 को लेकर मिला बड़ा अपडेट, Ranveer Singh के साथ Aditya Dhar फिर करेंगे बड़ा धमाका
Dhurandhar 3: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस को इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस एक्शन सीरीज ने दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज बना दिया था. दमदार कहानी, हाई-वोल्टेज एक्शन और बड़े स्तर पर फिल्माए गए सीन्स ने 'धुरंधर' को हाल के सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया. अब इसी फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रेडी
हाल ही में जियो स्टूडियोज की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में बड़ा क्लू दिया. उनसे पूछा गया कि क्या 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद अब टीम थोड़ा ब्रेक लेने वाली है? इस पर उन्होंने कहा कि अभी 'धुरंधर' का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, और साल के आखिर तक दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लाया जा सकता है.
फैंस के रिएक्शन की आई बाढ़
हालांकि, उन्होंने ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. फैंस अब अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. कई लोगों का मानना है, कि मेकर्स फिल्म की बिहाइंड द सीन्स यानी BTS डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सकते हैं.
क्या कह रहे यूजर्स?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यूजर्स लगातार इसको लेकर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ फैंस का कहना है, कि अगर 'धुरंधर' की डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती है, और साथ में नई ट्रिलॉजी की अनाउंसमेंट की जा सकती है, तो ये उनके लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा.
2026 के आखिर में थिएटर पर होगा धमाल!
दरअसल, इससे पहले भी ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं, कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किए गए खास फुटेज और कलाकारों के इंटरव्यू को मिलाकर एक फीचर डॉक्यूमेंट्री तैयार की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2026 के आखिर तक थिएटर में रिलीज किया जा सकता है, और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लाया जाएगा.
धांसू स्टारकास्ट से सजी फिल्म
बता दें कि 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि 'धुरंधर 2' मार्च 2026 में सिनेमाघरों में आई. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आए थे.
आदित्य धर का अगला धमाका क्या होगा?
फिल्म की कहानी एक ऐसे मिशन पर आधारित होती है, जिसमें आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए खतरनाक ऑपरेशन चलाया जाता है. अब फैंस की नजरें मेकर्स के अगले ऐलान पर टिकी हैं, क्योंकि हर कोई जानना चाहता है, कि आखिर 'धुरंधर' का अगला धमाका क्या होने वाला है?