---विज्ञापन---
‘इससे बड़ा धोखेबाज…’ Raghav Chadha के BJP में जॉइन करने पर Dhruv Rathee ने कंसा तंज, बोले-‘इस एक आदमी ने…’
Dhruv Rathee Attack on Raghav Chadha: इस समय राजनीति की दुनिया से लेकर मनोरंजन जगत में आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद राघव चड्ढा छाए हुए हैं. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने जब से AAP को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. हर कोई इस मामले पर अपना रिएक्शन दे रहा है. इसी बीच फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी का भी इस मामले पर रिएक्शन सामने आया है.
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया. जिसमें उनहोंने राघव चड्ढा पर जमकर हमला बोला है. इतना ही नहीं ध्रुव राठी ने तो राघव चड्ढा को सबसे बड़ा धोखेबाज तक कह दिया है.
वायरल वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा, 'राघव चड्ढा जितना बड़ा धोखेबाज इंसान मैंने आज तक देखा है. भारत में राजनेताओं का पार्टियां बदलना आम बात है. लेकिन जितना नाटक इस अकेले ने किया था सोशल मीडिया पर जाकर जनता के आम मुद्दे उठाने का और लोगों को बेवकूफ बनाने का, उतना किसी ने नहीं किया.'
ध्रुव राठी ने कहा, 'इन्होंने वजह दी है कि AAP में अब वो सिद्धांत और वैल्यू नहीं है. लेकिन अब राघव को वो सिद्धांत अचानक से बीजेपी में कैसे नजर आ गए? क्योंकि आप खुद कुछ महीने पहले तक ये कह रहे थे कि बीजेपी अनपढ़ गुंडों की पार्टी है.'
ध्रुव ने आगे कहा, 'इतना ही नहीं, कुछ समय पहले तक तो आप ये भी कह रहे थे कि आपको कोई खरीद ही नहीं सकता. राघव झूठ बोलने की भी हद होती है. आप मान लो कि आप एक नंबर के कायर हो.
ध्रुव ने आगे ये भी कहा, 'आपको फर्जी इल्जाम कोई जेल में ना डाल दे, इसलिए आपने अपना पाला ही बदल लिया. ऐसा करके राघव ने अपनी कमाई सारी पूरी इज्जत गवा दी है.'