---विज्ञापन---
Daayra X Review: तुरंत इंसाफ या सही फैसला? करीना-पृथ्वीराज की फिल्म देख क्या बोली पब्लिक
Daayra X Review: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया.
Daayra X Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दायरा' आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज यानी 18 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जब से करीना कपूर और पृथ्वीराज की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तब से फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने तो फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी. ऐसे में जब आज ये फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है, तो लोग इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे. फिल्म देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी शेयर किया. चलिए जानते हैं कि लोगों को करीना और पृथ्वीराज की ये फिल्म कैसी लगी.
रेप पर बनी फिल्में...
करीना और पृथ्वीराज की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' देखने के बाद एक यूजर ने इसकी तारीफ करते हुए X पर लिखा, 'रेप पर बनी फिल्में देखना कभी भी आसान नहीं होता. 'दायरा' भी ऐसी ही फिल्म है. मेघना गुलजार का अधूरा और बिना किसी साफ नतीजे वाला क्लाइमेक्स, असल में उसी तरह की एक हकीकत को दिखाता है, जिसकी वजह से 'दायरा' हमारा ध्यान खींचना चाहती है.'
तुरंत इंसाफ या सही फैसला!
वहीं, एक दूसरे यूजर ने फिल्म को लेकर X पर लिखा, 'तुरंत इंसाफ या सही फैसला! अगर आपको बचपन की वो कहानियां याद हों, जिनमें समझदार मंत्री और राजा किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए एक-दो दिन का समय लेते थे, ताकि कोई भयानक गलत फैसला न हो जाए, तो 'दायरा' भी कुछ वैसी ही कहानी कहने की कोशिश करती है. यह फिल्म तुरंत न्याय मिलने से जुड़ी समस्याओं पर बात करना चाहती है और साथ ही यह भी दिखाती है कि कैसे मुकदमे में देरी की वजह से लोगों की उम्मीदें टूट जाती हैं.'
इमोशनल गहराई की...
एक और यूजर ने फिल्म को लेकर X पर लिखा, ''दायरा' एक अहम विषय पर आधारित है, लेकिन इसे जिस तरह से पेश किया गया है, वह वैसा असर नहीं छोड़ पाती. इसकी कहानी में कोई खास दम नहीं है और करीना कपूर खान की एक्टिंग में उस किरदार के लिए जरूरी इमोशनल गहराई की कमी है. पृथ्वीराज ने अपनी सधी हुई एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा है और कहानी में थोड़ी जान डाली है. हालांकि, कहानी की धीमी रफ्तार और इमोशनल जुड़ाव की कमी की वजह से कुल मिलाकर 'दायरा' एक निराशाजनक अनुभव बन जाती है.'
अभी-अभी 'दायरा' देखी...
एक अन्य यूजर ने फिल्म को लेकर X पर लिखा, 'अभी-अभी 'दायरा' देखी है. करीना कपूर खान का इसमें एक लंबा कैमियो है, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर कम समय मिला है. वह हर 20-25 मिनट में कुछ देर के लिए आती हैं. फिर भी उनकी मौजूदगी का असर दिखता है, लेकिन किसी बड़े रोल की उम्मीद न करें.'
करीना कपूर ने खुद को साबित...
एक और यूजर ने लिखा, 'करीना कपूर खान अपने करियर के जिस पड़ाव पर हैं, वहां मेरी नजर में बॉक्स ऑफिस के आंकड़े मायने नहीं रखते. खासकर OTT के दौर में 'दायरा' जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता है. एक एक्टर के तौर पर करीना कपूर ने खुद को साबित किया है. लेकिन यह भी सच है कि अब वह पूरी तरह से कमर्शियल फिल्में नहीं कर रही हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.