---विज्ञापन---
Box Office Report: भारत में ‘दादी की शादी’ से आगे निकली ये हॉलीवुड फिल्म, जानें कहां तक पहुंची कमाई?
Box Office Report: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर और कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दादी की शादी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखरने में अभी तक असफल रही. वहीं, इसी बीच एक हॉलीवुड फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस बाजी मार ली. चलिए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों ने अब तक कुल कितने नोट छापे हैं.
'दादी की शादी' नहीं चला जादू
नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' को लेकर रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर काफी हाइप बनी हुई थी, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज के बाद मूवी बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी लोगों ने उम्मीद की थी.
'दादी की शादी' की दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी की फिल्म 'दादी की शादी' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में भारत के अंदर कुल 1.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई.
'दादी की शादी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'दादी की शादी' के दूसरे दिन 1,771 शो थे, जिसके साथ इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 17.0% रही. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी निराशाजनक रहा. फिल्म ने दुनियाभर में अब सिर्फ 2.10 करोड़ रुपये की ही कमाई की है.
'दादी की शादी' से आगे निकली ये हॉलीवुड फिल्म
हॉलीवुड की एक्शन फिल्म 'Mortal Kombat II' ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.54 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 3.55 करोड़ का कारोबार किया है.
हॉलीवुड फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस
फिल्म 'Mortal Kombat II' की दूसरे दिन 4,667 शो के साथ टोटल ऑक्यूपेंसी 11.9% रही. भारतीय कमाई से उलट फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी खराब था. वर्ल्डवाइड लेवल पर अब तक सिर्फ 4.19 करोड़ का कलेक्शन किया है.