---विज्ञापन---

‘मेरे बच्चों का ब्रेनवॉस…’ मदर्स डे पर फूट-फूटकर रोई सेलिना जेटली, बोलीं- ‘तलाक की लड़ाई में…’

Celina Jaitly Breaks Bown on Mother's Day For Children: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूएलिटी और चीटिंग का आरोप लगाते हुए ए़फआईआर दर्ज करवाई है. इसके साथ ही उन्होंने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है. तलाक की इस लड़ाई के बीच मदर्स डे पर सेलिना जेटली अपने बच्चों को यादकर फूट-फूटकर रोई है. इसके साथ ही उन्होंने एक जरूरी और अहम जानकारी भी शेयर की है.

सेलिना जेटली का इमोशनल वीडियो

मदर्स डे पर सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर बच्चों को लेकर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अपने बेटों विंस्टन और विराज से दूर रहते हुए वह काफी अकेला और टूटा हुआ महसूस कर रही हैं. इसके साथ ही सेलिना ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने से रोका जा रहा है.

---Advertisement---

कोई रास्ता नहीं...

सेलिना जेटली ने शेयर किए हुए पोस्ट में लिखा, 'मेरे पास इन वीडियो को शेयर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. मैंने अपने बच्चों को उस दिन खो दिया जब मैंने अपनी गरिमा, अपने बच्चों और अपने भाई की रक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ने का फैसला किया. सुबह तड़के, पड़ोसियों की मदद से, मैं चुपचाप उस सिस्टेमेटिक टॉर्चर, अलगाव, इमोशनल अब्यूज, अपमान और डर से बच निकली जिसका मैंने सामना किया था.'

मेरे बच्चों को मुझसे...

सेलिना जेटली ने आगे लिखा, 'मैंने भारत में अपने घर तक पहुंचने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू की, जिसे मैंने 2004 में अपने पैसों से खरीदा था, और क्योंकि मैंने मिडिल ईस्ट में हिरासत में लिए गए अपने भाई के लिए कानूनी सहायता मांगी, इसलिए मेरे बच्चों को मुझसे बात करने से रोक दिया गया.'

---Advertisement---

मेरे बच्चों का ब्रेनवॉश...

सेलिना जेटली ने आगे लिखा, 'जॉइन्ट कस्टडी अग्रीमेंट और ऑस्ट्रियन फैमिली कोर्ट के मौजूदा आदेशों के बावजूद, मुझे फिलहाल अपने तीन बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है. मेरे बच्चों को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है, जहां मेरे पति और उनके पिता मेरे बच्चों को मेरे खिलाफ ब्रेनवॉश कर रहे हैं. वो लोग मेरे बच्चों को उनकी मां और हिंदू धर्म में उनकी आस्था के खिलाफ गुमराह कर रहे हैं और उन्हें कट्टरपंथी बना रहे हैं.'

मेरा दिल टूटा हुआ...

  सेलिना जेटली ने आगे लिखा, '2 हफ्ते पहले ऑस्ट्रिया में मेरे तलाक की सुनवाई के दौरान मैं अपने ही घर के बाहर टूटी हुई खड़ी थी, उस प्यार, समर्पण, बलिदान और निस्वार्थ केयर को याद कर रही थी जिसके साथ मैंने अपने परिवार को संभाला था. कोर्ट के आदेश के बावजूद मेरे बच्चों को वापस नहीं लाया गया. एकमात्र बच्चा जिसे मैं गोद में ले पाई… वह मेरा दिवंगत फरिश्ता शमशेर था. मैंने हमेशा सिर्फ अपने बच्चों को चाहा… और इस शादी में मैंने जो कुछ भी दिया, अपनी मेहनत की कमाई, अपनी संपत्ति, अपने बलिदान. शादी के 15 सालों में मुझसे सब कुछ छीन लिया गया. आज मेरा दिल टूटा हुआ है.'

First published on: May 10, 2026 04:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.