---विज्ञापन---
Cannes 2026: ग्रीन गाउन में इठलाईं Alia Bhatt, सॉफ्ट ग्लैम लुक से कांस की लूटी महफिल
कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. 79वां कांस इस बार 12 से 23 मई 2026 तक चलने वाला है. हर बार की तरह यह फ्रांस के फेमस पैलेस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कांग्रेस में आयोजित किया गया है. जहां पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम सितारे नजर आने वाले हैं. इस दौरान भारतीय एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पहुंची हैं, जिनके पहले दिन का लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आलिया भट्ट ने कांस में पहना खूबसूरत ग्रीन गाउन
दरअसल, आलिया भट्ट कांस फिल्म फेस्टिवल में लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पहुंची हैं. एक्ट्रेस के पहले दिन का लुक सामने आ गया है. कांस के पहले दिन पर आलिया ने सॉफ्ट ग्लैम लुक अपनाया है. उन्होंने हल्के ग्रीन, ब्लू और व्हाइट रंग की कॉर्सेट ड्रेस पहनी है. जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
आलिया भट्ट का मेकअप लुक
इतना ही नहीं उन्होंने बेहद सिंपल मेकअप किया है और अपने बालों का जुड़ा बनाया है. एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा करने के लिए पिंक न्यूड लिपस्टिक लगाई है और कानों में छोटे इयरिंग्स पहने हैं. साथ ही उन्होंने सिंपल व्हाइट कलर की हिल्स इस लुक के लिए कैरी की है.
आलिया भट्ट के लुक की लोगों ने की तारीफ
आलिया के इस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. लोगों को वह एक डिज्नी प्रिसेंस जैसी लग रही हैं. एक यूजर ने लिखा, " आलिया एक इंडियन प्रिसेंस लग रही है. दूसरे ने लिखा, " वह एक डिज्नी प्रिसेंस लग रही हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, " वॉव बार्बी क्वीन. एक और यूजर ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा, "वह हमेशा की तरह बेहद प्यारी दिख रही हैं.
2025 में कैसा था आलिया भट्ट का कांस लुक
आपको बता दें कि आलिया भट्ट पहली बार साल 2025 में कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थी. उन्होंने पहले दिन शियापरेली (Schiaparelli) का डिजाइन किया हुआ एक शानदार आइवरी (क्रीम) कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था. वहीं, दूसरे दिन कस्टम मेड गुच्ची की साड़ी पहनी थी.
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म
काम को लेकर बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आएंगे.