---विज्ञापन---
‘यह सच…’ बेटी जान्हवी कपूर और शिखर पहारिया की शादी की खबरों पर बोनी कपूर ने तोड़ चुप्पी
Boney Kapoor Breaks Silence on Janhvi Kapoor Marriage Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी किसी फिल्म या किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा की विषय बनी हुईं. जिस पर अब जान्हवी के पापा बॉनी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा.
जान्हवी कपूर का रिश्ता को कन्फर्म
जान्हवी कपूर ने जब शिखर पहारिया के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म किया है, तब से ही ये जोड़ी सोशल मीडिया पर लोगों की फेवरेट बन गई है. जाह्नवी कपूर ने अप्रैल 2024 में 'कॉफी विद करण' शो में बताया था कि वो शिखर पहारिया को डेट कर रही हैं.
जान्हवी की शादी?
पिछले कुछ समय से जान्हवी और शिखर की शादी की अफवाहें काफी तेज हो गई हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस के घर से एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. दरअसल, इन अफवाहों पर जान्हवी के पापा बॉनी कपूर ने रोक लगा दी है.
बोनी कपूर का रिएक्शन
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि जान्हवी और शिखर इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं. कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया था कि ये कपल सितंबर या अक्टूबर के आसपास जामनगर में करने वाले हैं.
यह सच...
हाल ही में बोनी कपूर ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि आखिर सोशल मीडिया पर फैल रही इन खबरों में कितनी सच्चाई है. बोनी कपूर ने ईटाइम्स को बताया, 'नहीं, यह सच नहीं है.'
अफवाहों का बाजार गर्म
बता दें कि जान्हवी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही थीं. वहीं, पिछले कुछ समय से इस जोड़ी को अक्सर साथ देखा जा रहा है, जिसकी वजह से इनकी शादी की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है.