---विज्ञापन---
प्रियंका-रणवीर से शाहरुख-ऐश्वर्या तक, कभी रोमांस के रंग में रंगे, तो कभी भाई-बहन बन एक-दूसरे से लड़ाया लाड
Bollywood Stars Who Played Lovers and Siblings: बॉलीवुड में ऐसा कई बार हुआ है कि किसी एक एक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के साथ-साथ लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर और हिट हो जाती है. अगर बॉलीवुड में ऐसी जोड़ियों को गिनने जाएं तो एक लंबी लिस्ट तैयार हो जाएंगी. इसलिए हम आपको बॉलीवुड की जोड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने साथ मिलकर पर्दे पर रोमांस के रंग भरे और भाई-बहन वाला प्यार दिखाया.
प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की जोड़ी पहली बार साल 2014 में आई फिल्म 'गुंडे' में नजर आई थी. जिसमें दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं. इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी इस जोड़ी रोमांटिक अंदाज दिखाई दिया. फिर इसी साथ आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका और रणवीर भाई-बहन बने. यहां भी लोगों ने इस जोड़ी खूब प्यार दिया.
जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण
साल 2011 में आई फिल्म 'देसी बॉयज' में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण एक रोमांटिक कपल थे, जिनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी. वह साल 2013 में आई थ्रिलर फिल्म ' रेस 2' में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे के भाई-बहन का किरदार निभाया था.
अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' में अर्जुन रामपाल ने उनके पति का किरदार निभाया था. वहीं, साल 2010 में आई सुपरहिट फिल्म 'हाउसफुल' में अर्जुन रामपाल ने दीपिका पादुकोण के बड़े भाई का किरदार निभाया था.
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में शुमार शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को 'मोहब्बतें' और 'देवदास' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में रोमांस करते सभी ने देखा है. लेकिन आपको बता दें कि इस जोड़ी की पहली फिल्म 'जोश' थी. जिसमें शाहरुख और ऐश्वर्या ने जुड़वा भाई-बहन का किरदार निभाया था.
सलमान खान और नीलम कोठारी
साल 1992 में आई फिल्म 'एक लड़का एक लड़की' में सलमान खान और नीलम कोठारी रोमांटिक कपल थे. वहीं, साल 1999 में आई फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में नीलम कोठारी ने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था.