---विज्ञापन---

बॉलीवुड के वो सितारे, जिन्होंने हॉलीवुड में काम करके पूरी दुनिया में नाम कमाया और जीवन भर ले रहे हैं पेमेंट

बॉलीवुड के कई सितारों ने सात समंदर पार जाकर न सिर्फ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई. इनमें से कई कलाकार ऐसे हैं जिन्हें उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए आज भी याद किया जाता है और उनकी फिल्में दुनिया भर में सराही जाती हैं. साथ ही वो लाइफटाइम पेमेंट भी ले रहे हैं.

इरफान खान ('लाइफ ऑफ पाई')

दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाकर पूरी दुनिया को अपनी अदाकारी का कायल बना दिया था. 'लाइफ ऑफ पाई' ने ऑस्कर में भी धूम मचाई थी. इरफान ने इसके अलावा 'जुरासिक वर्ल्ड', 'इन्फर्नो' और 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी काम किया.

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा ('क्वांटिको')

प्रियंका ने अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में लीड रोल निभाकर ग्लोबल स्टार के रूप में खुद को स्थापित किया. वह आज भी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आती हैं.

अमरीश पुरी ('इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम')

स्टीवन स्पीलबर्ग की इस फिल्म में 'मोला राम' का उनका किरदार आज भी हॉलीवुड के सबसे यादगार विलेन्स में से एक है. बॉलीवुड की फिल्मों में भी विलेन के तौर पर आज भी फैंस उन्हें मिस करते हैं.

---Advertisement---

दीपिका पादुकोण ('xXx: Return of Xander Cage')

दीपिका ने विन डीजल के साथ स्क्रीन शेयर कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और अदाकारी से फैंस का दिल जीता है.

ओम पुरी ('सिटी ऑफ जॉय')

ओम पुरी ने 'सिटी ऑफ जॉय' और 'द हंड्रेड फुट जर्नी' जैसी फिल्मों के जरिए हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का गहरा प्रभाव छोड़ा. उनका यह किरदार फैंस के लिए यादगार बन गया.

ऐश्वर्या राय ('ब्राइड एंड प्रेजुडिस')

अपनी खूबसूरती और हुनर के लिए मशहूर ऐश्वर्या ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम किया. इंडिया में भी एक्ट्रेस को फैंस का खूब प्यार मिला है. ऐश्वर्या अपनी अदाकारी के फैंस के दिलों पर राज करती रही हैं.

अली फजल ('विक्टोरिया एंड अब्दुल')

अली फजल ने हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ लीड रोल निभाकर अपनी एक मजबूत जगह बनाई है.

First published on: May 08, 2026 05:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.