---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो डिजास्टर फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे सिर्फ 60 हजार, पहले दिन बीके थे 293 टिकट

बॉलीवुड में हर साल तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो, ये मुश्किल होता है. वहीं, हर साल कुछ ऐसी मूवीज भी आती हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होती हैं. ऐसी ही फिल्म के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं जो कि 3 साल पहले रिलीज हुई थी और बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 हजार रुपये कमाए थे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2023 की रिलीज हुई फिल्म द लेडी किलर की. इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आए थे. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे खराब प्रदर्शन किया था. मूवी की हालत सिनेमाघरों में काफी खराब थी कि मेकर्स ने भी अपना माथा पकड़ लिया था.

---Advertisement---

इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ खराब प्रदर्शन किया बल्कि थिएटर मालिक से लेकर ट्रेड एनालिस्ट तक भी इसकी कहानी और रिव्यू देख हैरान थे. 45 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1 लाख तक का कलेक्शन भी नहीं किया.

इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ 60 हजार का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म के पहले दिन सिर्फ 293 टिकट ही बीके थे और फिल्म ने ओपनिंग डे पर 38 हजार की कमाई की थी. बता दें कि इस मूवी को जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, तो इसका कोई प्रमोशन नहीं किया गया था. इसे बिना किसी प्रचार के रिलीज कर दिया था, जिससे किसी भी तरह की कमाई नहीं हो पाई थी.

---Advertisement---

वहीं, फिल्म को लेकर डायरेक्टर अजय बहल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म का 30 प्रतिशत हिस्सा शूट ही नहीं हुआ था. जिसके कारण इसकी कहानी और किरदार आपस में कनेक्ट नहीं हो पाए. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म का प्रमोशन वैसे तो नहीं हुआ, लेकिन जो हुआ वहां पर लीड एक्टर्स भी मौजूद नहीं थे और इसी कारण मूवी डिजास्टर साबित हुई.

द लेडी किलर की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक राजेंद्र नाम के शख्स के बारे में है, जो कि फार्मासिस्ट है. जो मुसीबत में है. लेकिन फिर उसकी मुलाकात जैनसे से होती है. जिसके बाद दोनों मिलकर विक्रम का मर्डर करते हैं. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 26, 2026 07:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.