---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर के घर पर पहुंचा बुलडोजर, पूरी घटना की तस्वीर आई सामने
Bollywood Actor House Face Bulldozer Action: बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना चुके एक्टर चंद्रचूड़ सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार एक्टर अपनी एक वीडियो की वजह से चर्चा में आए हैं. इस वीडियो में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह अपने घर के बाहर खड़े अधिकारियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान चंद्रचूड़ सिंह के घर के हिस्से पर भी बुलडोजर चलने की खबर सामने आई है. इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
अतिक्रमण विरोधी अभियान...
दरअसल, गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट की तरफ से शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा था. इस बीच, एक्टर चंद्रचूड़ सिंह अपने घर के बाहर खड़े अधिकारियों से बात करने के लिए बाहर निकले. अब सोशल मीडिया पर चंद्रचूड़ सिंह और अधिकारियों की बातचीत की वीडियो तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
घरों पर बुलडोजर चलाए
डिपार्टमेंट की अवैध निर्माणों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अधिकारियों ने इलाके के कई ऐसे घरों पर बुलडोजर चलाए गए. इसमें एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बना रैंप भी शामिल था.
अवैध निर्माणों को बनाया निशाना
दैनिक भास्कर के अनुसार, अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रहे अभियान में डीएलएफ कैम्पस में मौजूद अवैध निर्माणों को निशाना बनाया गया. अधिकारियों ने बताया कि एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बने रैंप का भी जरूरी अनुमतियां लिये बिना बनाया गया था.
घर पर कार्रवाई
जब तोड़फोड़ का काम चल रहा था, उस वक्त 57 साल के एक्टर टीम से बात करने के लिए बाहर आए. उन्होंने पूछा कि क्या उनके घर के अंदर कोई कार्रवाई की जाएगी और बताया कि उनके पिता ने 1991 में यह संपत्ति खरीदी थी. उन्होंने रैंप को हटाए जाने पर भी सवाल उठाया, लेकिन बातचीत के दौरान वे बेहद शांत रहे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.