Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

चाहिए सस्पेंस, थ्रिलर और मिस्ट्री का डोज? OTT पर ‘भारत भाग्य विधाता’ से पहले देखें ये 5 रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्में

---विज्ञापन---

कंगना रनौत स्टारर फिल्म भारत भाग्य विधाता शुक्रवार 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह फिल्म एक रियल लाइफ घटना से इंस्पायर है. फिल्म की कहानी मुंबई की नर्स गीता गंधारे के बारे में है, जो कामा अस्पताल में काम करती हैं. इस बीच अस्पताल में आतंकी हमला होता है. इस मूवी में 26/11 की घटना को दिखाया गया है. वहीं, बॉलीवुड में तमाम ऐसी और फिल्में हैं, जो कि रियल लाइफ घटनाओं से इंस्पायर हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

सेक्टर 36

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर ड्रामा 'सेक्टर 36' है. यह फिल्म चर्चित निठारी कांड के बारे में है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से निठारी का एक अमीर आदमी और उसका नौकर आस-पास के गरीब बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं. फिल्म का एक-एक सीन हैरान कर देने वाला है. इस मूवी को IMDB पर 7.1 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

तलवार

'तलवार' फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. यह मूवी नोएडा के दोहरे हत्याकांड आरुषि और हेमराज के मर्डर के बारे में है. इस फिल्म को IMDB पर 8.1 की रेटिंग मिली है और इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

पान सिंह तोमर

इरफान खान स्टारर फिल्म 'पान सिंह तोमर' भी रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर है. फिल्म एक भारतीय सैनिक, फेमस एथलीट और डकैत बने पान सिंह तोमर के बारे में है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि इस मूवी को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

रमन राघव 2.0

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'रमन राघव 2.0' भी एक रियल लाइफ घटना से इंस्पायर है. यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और फिल्म की कहानी एक साइको किलर रमन के बारे में है, जो लगातार कई हत्याएं करता है और इसकी जांच एक पुलिस ऑफिसर राघवन करता है. इस मूवी को IMDB पर 7.3 की रेटिंग मिली है और इसे जी5 पर देख सकते हैं.

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

आखिर में हम बात करेंगे विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' की. यह एक देशभक्ति से भरपूर फिल्म है, जो कि उरी में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के बारे में है. इस फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है और इसे जी5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 13, 2026 04:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola