---विज्ञापन---
Badhai Ho के मिस्टर & मिसेज कौशिक को मिला Met Gala का न्योता? सामने आए 7 नए रेड कार्पेट लुक, जानें वायरल तस्वीरों की सच्चाई
Neena Gupta and Gajraj Rao in Met Gala?: बॉलीवुड की फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार नीना गुप्ता अपनी किसी फिल्म या सीरीज को लेकर नहीं अपनी एक सोशल मीडिया की वजह से चर्चा में छा गई हैं, जिसमें उन्होंने अपना Met Gala के रेड कार्पेट का लुक शेयर किया है. चलिए आपकी कंफ्यूजन को क्लियर करते हुए ये पूरा मामल समझाते हैं.
Met Gala पहुंची नीना गुप्ता?
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस Met Gala के रेड कार्पेट पर फिल्म 'बधाई हो' में अपने को-स्टार गजराज राव के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.
'बधाई हो' के मिस्टर & मिसेज कौशिक
इस पोस्ट में नीना गुप्ता और गजराज राव के एक या दो नहीं, बल्कि कुल 7 मेट गाला रेड कार्पेट लुक सामने आए हैं, जो एक से बढ़ कर एक हैं. जहां एक फोटो में 'बधाई हो' के मिस्टर & मिसेज कौशिक नॉर्मल साड़ी और शर्ट-पैंट के साथ चम्मचों से बनी लॉन्ग जैकट पहने हुए हैं. इसके साथ ही उनके सिर पर स्टील का एक मटका रखा हुआ है.
महारानी और महाराजा
वहीं, एक दूसरी फोटो में मिस्टर & मिसेज कौशिक रोम साम्राज्य के राजा और रानी के अवतार में दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में नीना गुप्ता और गजराज राव इजिप्ट की महारानी और महाराजा के लुक में नजर आ रहे हैं.
रेड कार्पेट पर नीना गुप्ता और गजराज
इन्हीं में से एक तस्वीर में नीना गुप्ता और गजराज भारत के एक राजा और रानी के भेष में रेड कार्पेट पर नजर आ रहे हैं. एक और दूसरी तस्वीर में मिस्टर & मिसेज कौशिक मेट गाला रेड कार्पेट पर आदिवासी समुदाय के किंग और क्वीन बने हुए दिखे.
मिस्टर और मिसेज कौशिक को मिला मेट गाला का इनवाइट?
AI से बनी ये लाजवाब तस्वीरें शेयर करते हुए गजराज राव को टैग करके नीना गुप्ता ने एक कैप्शन लिखा, 'हाहा…सब अच्छे लग रहे हैं गजराज राव. Repost gajraj rao. सोचिए, एक पैरेलल यूनिवर्स में मिस्टर और मिसेज कौशिक को मेट गाला का इनवाइट मिला. आपको क्या लगता है कि कौन सा लुक सबसे ज्यादा स्पॉटलाइट खींचेगा?'